Maharashtra : 1991 के बाद पहली बार नागपुर के राजभवन में मंत्रियों ने शपथ ली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (21:13 IST)
महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में स्थित राजभवन में रविवार को 39 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 33 वर्षों बाद हुआ है। इससे पहले ऐसा आखिरी समारोह 1991 में सुधाकरराव नाइक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के समय हुआ था। नाइक ने शिवसेना के बागी छगन भुजबल और राजेंद्र गोले को शामिल करके अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था, जो सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उस समय बीड से कांग्रेस विधायक जयदत्त क्षीरसागर को भी नाइक सरकार में शामिल किया गया था। राज्यपाल सी. सुब्रमण्यम ने उन्हें पद की शपथ दिलाई थी।
ALSO READ: Maharashtra Cabinet Expansion : CM फडणवीस की टीम तैयार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी List
संयोग से, भुजबल ऐसे वरिष्ठ नेता रहे, जिन्हें रविवार को हुए राज्य मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह नहीं मिली, जबकि वह एकनाथ शिंदे नीत पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री थे। नाइक 25 जून 1991 से 22 फरवरी 1993 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।
ALSO READ: Maharashtra : महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद फिर हिन्दुत्व की राह पर उद्धव की शिवसेना, हनुमान मंदिर की रक्षा के लिए आई आगे
इसके बाद, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष मधुकर राव चौधरी ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों वाले समूह के कांग्रेस के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी। संयोगवश, भुजबल और गोले 1995 में हुए अगले विधानसभा चुनाव में क्रमश: माझगांव (मुंबई) और बुलढाना सीट से चुनाव हार गए थे।
 
महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है।  (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख