मुंबई हवाई अड्डे पर 8.47 करोड़ का सोना जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह सोना 7 अंडाकार कैप्सूल में रखा हुआ था और व्यक्ति के अंत:वस्त्रों में छिपाया गया था। बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 मार्च 2025 (12:31 IST)
Gold confiscated: मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Mumbai Customs departmen) ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4 अभियानों के दौरान हवाई अड्डे के 3 निजी कर्मियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक सोना (gold) जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 8.47 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पैंट की जेबों में 6 अंडाकार के कैप्सूल पाए गए : अधिकारियों ने बताया कि ये जब्तियां 13 से 15 मार्च के बीच की गईं। कुछ आरोपियों ने अपने कपड़ों और अंत:वस्त्रों में यह सोना छिपाया हुआ था। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने अभियान का ब्योरा देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी कर्मचारी को रोका गया और उसकी पैंट की जेबों में 6 अंडाकार के कैप्सूल पाए गए। इन कैप्सूल में मोम के रूप में 24 कैरेट के सोने का 2.8 किलोग्राम चूर्ण था और इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए आंकी गई।ALSO READ: सोना तस्करी मामले में Ed ने अभिनेत्री के घर सहित अन्य जगह की छापेमारी
 
अधिकारी ने बताया कि बरामदगी के बाद व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार दूसरी जब्ती उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में कार्यरत एक अन्य निजी कर्मचारी को रोका गया।
 
अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मोम के रूप में 2.9 किलोग्राम शुद्ध सोने का चूर्ण पाया जिसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। यह सोना 7 अंडाकार कैप्सूल में रखा हुआ था और व्यक्ति के अंत:वस्त्रों में छिपाया गया था। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।ALSO READ: कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं
 
इसके बाद तीसरे अभियान के दौरान हवाई अड्डे पर एक अन्य निजी कर्मचारी को पकड़ा गया और उसके अंत:वस्त्रों में मोम के रूप में छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के 1.6 किलोग्राम चूर्ण से भरे 2 पैकेट बरामद किए गए जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद कर्मचारी और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में ग्राहक सेवा अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान के शौचालयों और पेंट्री के कूड़े से भरे थैलों की तलाशी के दौरान 2 काले रंग की थैलियां पाईं जिनमें मोम के रूप में शुद्ध सोने का 3.1 किलोग्राम चूर्ण था, जिसकी कीमत 2.53 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जिनपिंग से दोस्ती और LAC को लेकर क्या कहा

Uttarakhand : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में की थी अभद्र टिप्पणी

Pakistan ने हमेशा किया विश्वासघात, भारत के लिए कैसा है ट्रंप का दूसरा कार्यकाल, पॉडकास्ट में PM मोदी ने दिए जवाब

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

महंगी पड़ी तेज प्रताप संग होली, सुरक्षा गार्ड को मिली सजा, कटा स्कूटर मालिक का चालान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 90 दिन तक चलने वाले मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने और पुतिन से बातचीत को लेकर क्या बोले ट्रंप?

2500 सैनिकों ने अचानक छोड़ दी पाकिस्तान आर्मी, क्या BLA के डर से भाग रहे?

कांग्रेस ने पॉडकास्ट साक्षात्कार को लेकर मोदी पर साधा निशाना, कहा- ट्रंप के सुर में सुर मिला रहे हैं प्रधानमंत्री

औरंगजेब की कब्र पर होगी अयोध्या की तरह कारसेवा, हिंदू संगठनों के ऐलान से महाराष्ट्र में तनाव

अगला लेख