महाराष्‍ट्र में नए चेहरों को मंत्री बनाएगी शिवसेना, 3 दिग्गजों को नहीं मिलेगा मौका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (08:08 IST)
Maharashtra Cabinet expansion : महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना द्वारा अपने 3 नेताओं को नए कैबिनेट में मौका नहीं मिलेगा। ये तीनों पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। पार्टी उनके स्थान पर नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल कर सकती है। ALSO READ: महाराष्ट्र में 14 दिसंबर तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, शिवसेना को नहीं मिलेंगे यह 2 बड़े मंत्रालय
 
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक सहयोगी और पार्टी विधायक ने कहा कि कई विधायकों ने कुछ मंत्रियों के बारे में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि तीन पूर्व मंत्री (कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा से एक-एक) पार्टी विधायकों के लिए भी पहुंच से बाहर थे। हमने उपमुख्यमंत्री (शिंदे) के समक्ष यह मुद्दा उठाया है और मांग की है कि उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। वे अपनी पार्टी के विधायकों से भी मुलाकात नहीं करते थे।
 
यह घटनाक्रम शिवसेना के भीतर मंथन को दर्शाता है, जिसके 57 विधायक हैं। इस बीच एक संबंधित घटनाक्रम में शिंदे के कार्यालय ने कहा कि वह मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत के लिए दिल्ली नहीं गए हैं। शिंदे के कार्यालय ने कहा कि उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। ALSO READ: BJP के राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष, MVA ने नहीं लड़ा चुनाव
 
गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। फडणवीस ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इसमें मंत्रियों के पोर्टफोलियों पर चर्चा हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भाजपा के 20, शिवसेना के 12 और एनसीपी के 10 विधायक मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख