Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 (10:56 IST)
Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 (11:01 IST)
गडकरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर सामाजिक व आर्थिक समानता का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उनके ये विचार थे। हम महान ऐतिहासिक व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि हम भटक जाते हैं और प्रतिमाएं स्थापित कर देते हैं, शहरों के नाम बदलते हैं। मैं इसके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन अहिल्याबाई के विचारों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देने का कोई प्रयास नहीं किया गया है, जो उनके जीवन और कार्य का आधार थे।(भाषा)
ALSO READ: लोकमाता देवी अहिल्याबाईः सुशासन और महिला स्वावलंबन की प्रणेता
Edited by: Ravindra Gupta