शिवसेना (UBT) ने लिया बड़ा फैसला, अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 जनवरी 2025 (12:51 IST)
Shivsena will fight the local body elections alone: शिवसेना (Ubatha)के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' और महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है।ALSO READ: उद्धव और राज साथ-साथ नजर आए, क्या कोई राजनीतिक मायने हैं
 
उन्होंने कहा कि गठबंधन में अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।
 
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर साधा निशाना: राज्य विधानसभा में एमवीए की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 'इंडिया' गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की।ALSO READ: बावनकुले बोले, उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ बने रहे तो उनकी राजनीतिक स्थिति होगी और खराब
 
शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा कि हम 'इंडिया' गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।
 
मैं मोदी को इंसान नहीं मानता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी 'वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं' के बारे में पूछे गए सवाल पर राउत ने कहा कि वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Census : 16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

सोनम रघुवंशी से उलट कहानी, प्रेमिका की मौत के बाद मांग में भरा सिंदूर, जिंदगीभर अविवाहित रहने का लिया संकल्प

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही भाजपा, ममता बनर्जी ने लगाया यह आरोप

अगला लेख