Pahalgam Attack : महाराष्ट्र के CM फडणवीस बोले- पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार, वापसी पर नजर रखी जा रही

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (00:36 IST)
Chief Minister Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पुलिस थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वीजा रद्द होने के बाद पाकिस्तानी नागरिक देश में न ठहरे। उन्होंने कहा, राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें देश छोड़ने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की है।
 
उन्होंने कहा, राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार है और हम उन पर नजर रख रहे हैं। सभी पुलिस थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक तय समय के भीतर देश छोड़ दें। अगर उनके जाने में देरी हुई या वे तय समय से ज़्यादा समय तक रुके तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे पाकिस्तानी नागरिक महाराष्ट्र में नहीं रुकेंगे जिनका वीज़ा रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की है। भाजपा नेता ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के लिए शिवसेना पर भी कटाक्ष किया।
ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों में कश्मीरी मुसलमानों को धमकी, क्या बोले उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों सहित 26 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा, हमारा इतिहास रहा है कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होती। लेकिन शिवसेना (उबाठा) के लोग इतिहास भूल गए हैं और मूर्खतापूर्ण बयान दे रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

अगला लेख