महात्मा गांधी : 5 महापुरुषों की नजर में

Webdunia
विश्व पटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं है वह शान्ति और अहिंसा का प्रतीक हैं। जिस प्रकार सत्याग्रह,शान्ति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया,उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता।

 


' राम', 'कृष्ण', और'बुद्ध' के अवतार के बाद सारे मानवीय गुणों से परिपूर्ण अगर कोई व्यक्तित्व उभरकर जेहन में आता है तो वह महात्मा गांधी का ही है। तभी तो आजादी के दिनों में कई ऐसे नेता थे जिनसे बापू के विचार कभी नहीं मिले बावजूद इसके उनके विरोधियों ने भी बापू के सम्मान में बहुत कुछ कहा है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा-

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की विचारधारा महात्मा गांधी से पूरी तरह अलग थी,परंतु वह महात्मा गांधी का दिल से सम्मान करते थे।

FILE


सुभाषचन्द्र बोस का कहना था - महात्मा गांधी और मेरी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है,परंतु भारत को आजादी दिलाने का हम दोनों का मकसद एक है। इसलिए बापू का नाम सामने आते ही मैं नतमस्तक हो जाता हूं।



FILE


बाल गंगाधर तिलक के शब्दों में-बहुत-सी बातों में लोगों का गांधी जी से मतभेद हो सकता है और बहुत से लोग उनसे अधिक विद्वान हो सकते हैं,परन्तु उनमें चरित्र की जो महत्ता है,उसके कारण वह सब लोगों के आदर्श हो गए।




FILE


गोपालकृष्ण गोखले कहा करते थे - गांधी जी निस्संदेह उस धातु के बने हुए हैं,जिससे बलिदानी लोगों का निर्माण होता है। आत्मिक शक्ति के बल पर ही महात्मा गांधी विश्वभर में छाए रहे।



FILE


खान अब्दुल गफ्फार खान ने महात्मा गांधी को गुलामी के अंधेरे में सहायता के लिए प्रकाश की एक मात्र किरण बताया था।



इसी तरह पंडित जवाहरलाल नेहरू उन्हें एक उच्च सिद्धान्तवादी और सत्य का अनुयायी संत मानते थे।

FILE


उनकी नजर में गांधी जनता की नब्ज को खूब पहचानते थे। वास्तव में,यदि कोई सार रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के योग्य थे तो वह सिर्फ महात्मा गांधी थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

सभी देखें

नवीनतम

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?