Biodata Maker

महात्मा गांधी की अहिंसा की 6 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
मोहनदास करमचंद गांधी, महात्मा गांधी को अहिंसा का पूजारी कहा जाता है। वे अहिंसा पर बहुत जोर देते थे। उन्होंने अहिंसा के मंत्र महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध के अहिंसा के सूत्र से सीखे थे, जबकि वे हमेशा गीता को माता कहते थे। महात्मा गांधी के आलोचक कहते हैं कि दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो दूसरों के साथ हिंसा करें और दूसरे वे जो खुद के साथ हिंसा करें। गांधी दूसरी किस्म के व्यक्ति थे।...हालांकि ऐसा समझना उचित नहीं है। आओ जानते हैं महात्मा गांधी की अहिंसा की 6 खास बातें।
 
 
1. महात्मा गांधी की नीति के अनुसार साध्य और साधन दोनों ही शुद्ध होना चाहिए अर्थात यह कि आपका उद्देश्य सही है तो उसकी पूर्ति करने के लिए भी सही मार्ग या विधि का उपयोग ही करना चाहिए। चाणक्य की नीति के अनुसार यदि उद्देश्य सही है, सत्य और न्याय के लिए है तो साधन कुछ भी हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। चाणक्य ने यह नीति संभवत: महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण से ही सीखी होगी। हालांकि श्रीकृष्ण की नीति को कोई नहीं समझ पाया है।
 
2. महात्मा गांधी कहते हैं कि एकमात्र वस्तु जो हमें पशु से भिन्न करती है वह है अहिंसा।
 
3. हमारा समाजवाद अथवा साम्यवाद अहिंसा पर आधारित होना चाहिए जिसमें मालिक-मजदूर एवं जमींदार-किसान के मध्य परस्पर सद्भावपूर्ण सहयोग हो। 
 
4. नि:शस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
 
5. सच्ची अहिंसा मृत्युशैया पर भी मुस्कराती रहेगी। बहादुरी, निर्भीकता, स्पष्टता, सत्यनिष्ठा, इस हद तक बढ़ा लेना कि तीर-तलवार उसके आगे तुच्छ जान पड़ें, यही अहिंसा की साधना है। 
 
6. शरीर की नश्वरता को समझते हुए, उसके न रहने का अवसर आने पर विचलित न होना अहिंसा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 5 KM की गहराई पर था केंद्र, कई इमारतें मलबा बनी

Amazon Layoff : एआई खा रहा इंसानों के जॉब, अब 30 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगी अमेजन

फिर कैमरून के राष्ट्रपति बने पॉल बिया, 43 से देश पर 'कब्जा', दुनिया के सबसे बूढ़े शासक हैं बिया

LIVE: आज से 12 राज्यों में SIR, महागठबंधन का घोषणा पत्र आज, तुर्किये में भयंकर भूकंप, भारत में टकराएगा मोंथा तूफान

Cyclone Montha को लेकर जारी हुआ अलर्ट, ट्रेनें रद्द, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख