आत्मा का कल्याण संयम से संभव

Webdunia
ND

भारतीय संस्कृति सत्य से सुंदर होने की संस्कृति है। पतित से पावन होने की संस्कृति है। भगवान महावीर ने परकल्याण के साथ-साथ स्वकल्याण पर बल दिया और आत्मा का कल्याण संयम से ही संभव है। जीवन में बहुत आवश्यक है।

बिना ब्रेक की गाड़ी जैसे किसी गड्ढे में ले जाकर पटक देती है, ऐसे ही बिना ब्रेक का जीवन पतन के गर्त में पहुंचा देता है। अच्छा दिखने के लिए नहीं अच्छा बनने के लिए परिश्रम करें।

सुखी जीवन जीने के लिए दो बातें हमेशा याद रखें :-

(1) अपनी मृत्यु
(2) भगवान

और दो बातें भूल जाओ :-

(1) आपने कभी किसी का भला किया हो उसे भूल जाओ।
(2) किसी ने आपका कुछ बुरा किया हो उसे भी भूल जाओ।

ND
संयम का अर्थ है संतुलन :- बैलेंस बाहर से नहीं अंदर से आता है। हमारा मित्र हमें साइकिल दे सकता है। दो चाक, दो हैंडिल और एक सीट। उसने हमें दिया लेकिन संतुलन देना उसके वश में नहीं है। संतुलन हमारे ही पास है। हम चाहें तो हमारा जीवन संतुलित और व्यवस्थित हो सकता है। न चाहें तो कभी नहीं, अर्थात्‌ हमारे जीवन में जब कोई कष्ट आए तो वज्र की तरह कठोर हो जाएं और दूसरों के कष्टों को देखकर फूलों की तरह कोमल हो जाएं।

दूसरों के दुखों को देखकर दुखी होना और उनके दर्द दूर करने का प्रयत्न करना अहिंसा है।

' पर दुख को जो दुख न माने,
पर पीड़ा में सदय न हो
सब कुछ दो पर प्रभो किसी को,
जग में ऐसा हृदय न दो।'

विश्व कल्याण यदि हम चाहते हैं तो हमें व्यक्तिगत स्तर पर सुधार करना होगा। सबसे पहले हम अपने आपको अच्छा बनाएं। तभी हम अपने परिवार को अच्छा बना पाएंगे। परिवार को अच्छा बनाने के बाद ही समाज को बेहतर बना सकते हैं। समाज बेहतर बनेगा तभी राष्ट्र बेहतर बनेगा।

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Ramayan : जामवंत और रावण का वार्तालाप कोसों दूर बैठे लक्ष्मण ने कैसे सुन लिया?

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Mandir Ghanti : मंदिर जा रहे हैं तो जानिए कि घंटी को कितनी बार बजाना चाहिए