जैन सिद्ध क्षेत्र : गोपाचल

Webdunia
ऐतिहासिक ग्वालियर किले के अंचल में गोपाचल पर्वत, प्राचीन कलात्मक जैन मूर्ति समूह का अद्वितीय स्थान है। यहाँ पर हजारों विशाल दि. जैन मूर्तियाँ सं. 1398 से सं. 1536 के मध्य पर्वत को तराशकर बनाई गई हैं।

इन विशाल मूर्तियों का निर्माण तोमरवंशी राजा वीरमदेव, डूंगरसिंह व कीर्तिसिंह के काल में हुआ। अपभ्रंश के महाकवि पं. रइधू के सान्निध्य में इनकी प्रतिष्ठा हुई।

काल परिवर्तन के साथ जब मुगल सम्राट बाबर ने गोपाचल पर अधिकार किया, तब उसने इन विशाल मूर्तियों को देख कुपित होकर सं. 1557 में इन्हें नष्ट करने का आदेश दे दिया। परन्तु जैसे ही उन्होंने भगवान पार्श्वनाथजी की विशाल पद्मासन मूर्ति पर वार किया तो दैवी देवपुणीत चमत्कार हुआ एवं विध्वंसक भाग खड़े हुए और वह विशाल मूर्ति नष्ट होने से बच गई। आज भी यह विश्व की सबसे विशाल 42 फुट ऊँची पद्मासन पारसनाथ की मूर्ति अपने अतिशय से पूर्ण है एवं जैन समाज के परम श्रद्धा का केंद्र है।

भगवान पार्श्वनाथ की देशनास्थली, भगवान सुप्रतिष्ठित केवली की निर्वाणस्थली के साथ 26 जिनालय एवं त्रिकाल चौबीसी पर्वत पर और दो जिनालय तलहटी में हैं, ऐसे गोपाचल पर्वत के दर्शन अद्वितीय हैं।

यद्यपि ये प्रतिमाएँ विश्व भर में अनूठी हैं, फिर भी अब तक इस धरोहर पर न तो जैन-समाज का ही विशेष ध्यान गया है और न ही सरकार ने इनके मूल्य को समझा है। जबकि यह तो ऐसा स्थान है, जिसे हम विश्व को गर्व से दिखा सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्यों वर्ष में एक ही बार नागपंचमी पर खुलते हैं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट?

नागपंचमी पर जानिए वासुकि, तक्षक और शेषनाग की कहानी

ये 3 राशियां हमेशा क्यों रहती हैं प्यासी और असंतुष्ट?

क्या फिर लौटेगी महामारी! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में छुपे 2025 में तबाही के संकेत

शनि और मंगल का होने वाला है आमना-सामना, देश में घट सकती हैं ये 5 घटनाएं

सभी देखें

धर्म संसार

Hindi Panchang Calendar: साप्ताहिक पंचांग मुहूर्त 28 जुलाई से 03 अगस्त 2025, जानें नए हफ्ते के तीज-त्योहार

सावन मास का तीसरा सोमवार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आज अवश्य करें ये 5 खास उपाय

Aaj Ka Rashifal: श्रावण का तीसरा सोमवार आज, जानें 12 राशियों का कैसा बीतेगा 28 जुलाई का दिन

28 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

28 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त