॥ प्रमाद मत करो ॥

Webdunia
प्रमाद के बारे में महावीर स्वामी के उपदेश-

खिप्पं न सक्केइ विवेगमेउं तम्हा समुट्ठाय पहाय कामे।
समिच्च लोयं समया महेसी आयाणुरक्खी चरमप्पमत्ते ॥
प्रमाद के बारे में महावीर स्वामी का कहना है कि विवेक जल्दी ही नहीं मिलता। उसके लिए भारी साधना करनी पड़ेगी। साधक को कामभोग छोड़कर समभाव से संसार की असलियत को समझकर आत्मा को पापों से बचाना चाहिए और बिना प्रमाद के सदा विचरना चाहिए।

इह इत्तरियम्मि आउए जीवियए बहु पच्चवायए।
विहुणाहि रयं पुरेकडं समयं गोयम! मा पमायए ॥
महावीर स्वामी कहते हैं आयु थोड़ी है। बाधा-विघ्न बहुत हैं। पिछले संचित कर्मों की धूल को तू झटक दे। हे गौतम! पलभर का भी प्रमाद मत कर।

अबले जह भारवाहए ना मग्गे विसमेऽवगाहिया।
पच्छा पच्छाणुतावए समयं गोयम! मा पमायए ॥
घुमावदार विषम मार्ग को छोड़। सीधे सरल मार्ग पर चल। जो कमजोर भारवाहक विषम मार्ग पर चलता है, उसे पछताना पड़ता है। वैसा पछतावा तुझे न करना पड़े, इसका ध्यान रख। हे गौतम! प्रमाद मत कर।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लेफ्ट या राइट, नंदी के किस कान में बोलने से पूरी होती है हमारी इच्छा?

मंगल के कन्या में गोचर से 4 राशियों को मिल सकता है अचानक से धन

मंगल का कन्या राशि में गोचर, शनि से होगी टक्कर, बचकर रहें ये 4 राशियां

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सभी देखें

धर्म संसार

28 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

28 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 27 जुलाई का राशिफल, आज इन 3 राशियों का बनेगा मनचाहा काम, पढ़ें अपनी राशि

27 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

27 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त