महावीर स्वामी जयंती : पंच महाव्रत क्या है, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (12:36 IST)
भगवान महावीर स्वामी ने पंचमहाव्रत की शिक्षा दी है। यह ज्ञान उनसे पूर्व वेदों में और उनके बाद पतंजली योग सूत्र में मिलेंगे। पंच महाव्रत का पालन करने वाले को किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होता। वह पापों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है।

 
क्या है पंच महाव्रत : भगवान महावीर ने कैवल्य ज्ञान हेतु धर्म के मूल पांच व्रत बताए हैं। पंचमहाव्रतों का पालन मुनियों के लिए पूर्ण रूप से और गृहस्थों के लिए स्थूलरूप अर्थात अणुव्रत रूप से बताया गया है। हालांकि महावीर का धर्म और दर्शन उक्त पंच महाव्रत से कहीं ज्यादा विस्तृत और गूह्म है। यह देखने में सामन्य लगने वाले नियम गहरे में बहुत ही असरकारक और अर्थवान हैं।
 
 
पंच महाव्रत के नाम- 
1.अहिंसा : छोटे से छोटे जीव को भी पीड़ा देना हिंसा है। किसी को भी मानसिक रूप से पीड़ा देना भी हिंसा है। इसलिए अहिंसा की प्रतिज्ञा करें।
 
2. सत्य : असत्य बोलना कई तरह से जीवन को कठिनाइयों में डालने वाला है। अत: कितनी भी कठिनाई आ जाए असत्य नहीं सत्य बोलना चाहिए।
 
3. अचौर्य : इसे अस्तेय भी कहते हैं। किसी भी प्रकार की वस्तु या विचार की चोरी करना आपके आत्म सम्मान के लिए सही नहीं है। यह पाप है।
 
4. अमैथुन : इस ब्रह्मचर्य भी कहते हैं। जैन साधुओं को पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। उनके नियम काफी सतर्कता भरे होते हैं। साधुओं के लिए स्री साध्वी के लिए पुरुष चाहे वह किसी भी उम्र का हो उनके लिए विजातीय स्पर्श निषिद्ध होते हैं।
 
5. अपरिग्रह : जैन मुनि किसी भी प्रकार का रुपया पैसा नहीं रखते और ना ही संपत्ति, वस्तु या विचारों का संग्रह करने हैं। संग्रह नहीं करना ही अपरिग्रह है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

देवशयनी एकादशी 2025 में कब आएगी, सुख समृद्धि के लिए कौन से 5 उपाय करें?

जून 2025 में वाहन खरीदी, संपत्ति क्रय और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, क्यों जुलाई में हो रहे हैं ट्रेवल प्लान कैंसल

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

शनिदेव 138 दिनों तक मीन में चलेंगे वक्री चाल, 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

जून 2025 राशिफल: क्या किस्मत में है कोई रोमांचक समय?

नई जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आजमाएं ये 7 खास उपाय

ईद-उल-अजहा, जानें कब, क्यों और कैसे मनाई जाती है?, जानें संदेश

ईद-उल-अजहा 2025: जानिए तारीख, महत्व और परंपराएं

Aaj Ka Rashifal: जानें राशिनुसार आपके लिए विशेष भविष्य फल, पढ़ें कैसा रहेगा 29 मई का दिन

अगला लेख