Biodata Maker

प्रेरक प्रसंग : भगवान महावीर की साधुता

Webdunia
महावीर स्वामी और सर्प 

एक बार भगवान्‌ महावीर कहीं जा रहे थे कि रास्ते में लोगों ने उनके पास आकर उन्हें आगे जाने से यह कहकर मना किया कि वहां एक भयानक सर्प रहता है, किंतु महावीर उनकी बात अनसुनी कर आगे बढ़े। तथापि कुछ लोग कौतूहलवश उनके पीछे-पीछे हो चले।


 

थोड़ी ही देर में सांप ने उन्हें देखा और उनके समीप आकर फुफकार कर विष छोड़ना आरंभ किया, किंतु महावीर ज्यों के त्यों खड़े रहे।

सर्प ने जब देखा कि उसका विष उन पर प्रभावहीन साबित हुआ है, तो उसने सोचा कि यह व्यक्ति निश्चित ही कोई महात्मा है। फिर भी उसने उनके अंगूठे को काट लिया। अचरज से उसने देखा कि खून के स्थान पर दूध बह रहा है। अब तो उसे पूर्णतया विश्वास हो गया और वह भी निश्चल पड़ा रहा।

FILE

महावीर ने जब विषधर को शांत देखा, तो बोले, 'नागराज, मैं तुम्हारे समक्ष आत्मसमर्पण करता हूं, मेरी देह को अपना आहार मानो।' अब तो सर्प को आत्मग्लानि हुई कि उसने व्यर्थ ही एक देव पुरुष को काटा है। उसने तब बांबी में अपना सिर डाल दिया। लोग यह देख विस्मित हो गए।

उन्होंने यह जानने के लिए कि वह मृत है अथवा जीवित, उसे पत्थर से मारना शुरू किया किंतु वह शांत ही पड़ा रहा। तब तो लोग उसे नाग देवता मान कर उसकी पूजा करने लगे और उसके सम्मुख दही और दूध की कटोरियां रखी जाने लगीं।

इससे वहां चींटियां इकट्ठी हो गईं और सर्प को शांत देखकर चींटियों ने उसे अपना आहार बना लिया। विषधर पर महावीर की साधुता का प्रभाव पड़ चुका था। वह शांत ही रहा और उसने चींटियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। फलस्वरूप उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई ।

वेबदुनिया पर पढ़ें


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

श्री विष्णु षोडश नाम स्तोत्र | Shri vishnu shodash naam stotram

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं