माता त्रिशला के सोलह स्वप्न

Webdunia
महाराजा सिद्धार्थ ने महारानी त्रिशला द्वारा देखे गए सपनों की जानकारी जब स्वप्नवेत्ताओं को दी तो स्वप्नवेत्ता बोले- राजन! महारानी ने मंगल सपनों के दर्शन किए हैं। स्वप्नवेत्ताओं ने सपनों की जो भावी व्याख्या क ी, उससे प्रभु महावीर का भविष्य प्रकट हुआ। जो सोलह स्वप्न भगवान महावीर की माता त्रिशला ने निद्रा में देखे ं, उनकी स्वप्नवेत्ताओं ने भावी सूचनाएँ इस प्रकार बताई हैं-

ND
हाथी- हाथी जिस तरह शत्रु सेना को नष्ट करता ह ै, वैसे ही यह कर्मरूपी शत्रु का नाश करेगा।

वृषभ- वृषभ जैसे भार वहन करता ह ै, वैसे ही यह बालक संयम का भार वहन करेगा।

केसरी सिंह- कामरूपी गज को नष्ट करने में केसरी सिंह जैसा बल दिखाएगा।

लक्ष्मी- अनंत ज्ञान दर्शन रूप लक्ष्मी को यह बालक प्राप्त करेगा।

पुष्पमाला- सुमनमाला की तरह सबको प्रिय कल्याणकारी होगा।

चंद्रमा- जैसे चंद्रमा शीतलता प्रदान करता ह ै, वैसे ही यह सबके लिए शीतलता व सुरम्यतादायक होगा।

सूर्य- मिथ्यात्व के तम को दूर कर रत्नत्रयी का प्रकाश करेगा।

कुंभ कलश- अनेक निधियों का स्वामी होगा।

दो मछलियाँ- महाआनंद का दाता, दुखहर्ता

पद्म सरोवर- कमलाकार सिंहासन पर बैठकर देशना करेगा।

क्षीर समुद्र- सागर जैसी असीम गहराई का वह धारक होगा।

रत्नजडि़त सिंहासन- प्रजा का हितचिंतक पुत्र।

देव विमान- असंख्य देव-देवियों की पूज्यता प्राप्त करेगा।

नागों के राजा नागेंद्र का विमान- त्रिकालदर्शी पुत्र होगा।

रत्नों का ढ़ेर- संपूर्ण आत्मगुणों का धारक होगा।

धुआँरहित अग्नि- कर्मों का अंत करके मोक्ष निर्वाण को प्राप्त करेगा।

ऐसा महान पुत्र धर्मध्वजा को सारे लोक में फैलाएगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

जगन्नाथ यात्रा के बाद रथ का क्या होता है, क्या आपको मिल सकते हैं रथ के पवित्र हिस्से

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

सभी देखें

धर्म संसार

आषाढ़ अमावस्या का महत्व और 3 अचूक उपाय से होगा पितृदोष दूर

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगी हर कार्य में सफलता, जानें 24 जून का दैनिक राशिफल

24 जून 2025 : आपका जन्मदिन

24 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

भविष्यवाणी: 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बचकर रहें, विमान से संबंधित घटना के बन रहे हैं योग