Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति 14 जनवरी को, इस दिन भूलकर भी न करें ये 14 काम...

Webdunia
वर्ष 2021 में मकर संक्राति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर प्रात: 8 बजकर 05 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही देशभर में मकर-संक्रांति के पर्व का शुभारंभ हो जाएगा।
 
मकर-संक्रांति का पुण्यकाल- 
 
वर्ष 2021 में मकर-संक्रांति का पुण्यकाल प्रात: 8 बजकर 05 मिनट से रात्रि 10 बज कर 46 मिनट तक रहेगा।
 
संक्रांति का वाहन-
 
वर्ष 2021 में संक्रांति का वाहन सिंह (व्याघ्र) एवं उपवाहन गज (हाथी) रहेगा। इस वर्ष संक्रांति का आगमन श्वेत वस्त्र व पाटली कंचुकी धारण किए बालावस्था में हो रहा है। संक्रांति कस्तूरी लेपन कर गदा आयुध (शस्त्र) लिए स्वर्णपात्र में अन्न भक्षण करते हुए आग्नेय दिशा को दृष्टिगत किए पूर्व दिशा की ओर गमन करते आ रही है। 
 
मकर संक्रांति पर 14 काम करने से रोका गया है। ये इस प्रकार हैं- 
 
1- इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए। 
2- बाल न कटवाएं। 
3- दाढ़ी न बनवाएं। 
4- किसी से उधार न लें। 
5- अन्न का अपमान न करें। 
6- इस दिन फसल नहीं काटनी चाहिए।
7- गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम नहीं करना चाहिए।
8- इस दौरान किसी से भी कड़वे बोल न बोलें। 
9- किसी भी वृक्ष को नहीं काटें।
10- मांस और शराब के सेवन से इस दिन बचना चाहिए। 
11- घर के बड़ों का निरादर न करें। 
12- भिखारी को न भगाएं। 
13-  ईश्वर निंदा से बचें।   
14- जानवर-पंछियों को न दुत्कारें।   
जानकारी शास्त्रों पर आधारित है। इन पर विश्वास अपने विवेक से करें।  
ALSO READ: मकर संक्रांति की 10 पौराणिक बातें, आपकी आंखें खोल देंगी
ALSO READ: मकर संक्रांति 2021 : गीता में लिखे हैं Makar Sankranti के 3 रहस्य
ALSO READ: मकर संक्रांति पर्व के 3 बड़े सवाल और 3 सटीक जवाब

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख