Festival Posters

इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही है शुभ संक्रांति

Webdunia
सर्वार्थ सिद्धि योग में हाथी पर समृद्धि लेकर आएगी मकर संक्रांति
 
 
साल 2017 में मकर सक्रांति सर्वार्थसिद्धि योग में गज यानी हाथी पर सुख-समृद्धि का शुभ संदेश लेकर आएगी। सूर्य के दक्षिण से उत्तरायण होने का पर्व 14 जनवरी को रहेगा। 28 साल बाद सक्रांति पर सर्वार्थ सिद्ध, अमृत सिद्धि के साथ चंद्रमा कर्क राशि में जबकि अश्लेषा नक्षत्र और प्रीति और मानस योग का संयोग बनेगा।
ज्योर्तिविदों के मुताबिक सूर्य मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी शनिवार को सुबह 7.37 बजे होगा। इसके चलते पूरे दिन पर्वकाल रहेगा। सक्रांति का नाम मिश्रा है जो पशु पक्षी के लिए लाभदायक है। नक्षत्र के आधार पर इसका नाम राजसी है। सक्रांति का वाहन हाथी और उपवाहन गधा है। जो आम जनमानस के लिए समृद्धिकारक है। दृष्टि पश्चिम दिशा में है। संक्रांति लाल वस्त्र धारण की हुई और उनका शस्त्र धनुष है। हाथ में लोहे का पात्र है और वे दूध का सेवन कर रही हैं। शरीर पर गोरोचन का लेप और बिल्वपत्र का मुकुट है। संक्रांति बैठी हुई अवस्था में है।
सूर्य के उत्तरायण होने के बाद 16 जनवरी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। वैवाहिक आयोजन पर लगी रोक हटेगी। सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करेंगे। पर्व का पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा। इस दिन दान, स्नान का विशेष महत्व है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना सक्रांति कहलाता है। मकर सक्रांति के एक दिन पहले 13 जनवरी को वर्ष का पहला पुष्य नक्षत्र होगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kushmanda Jayanti: कूष्मांडा जयंती के दिन करें माता की खास पूजा, मिलेगा सुख संपत्ति का आशीर्वाद

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

October Horoscope 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल: जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, आएगा करियर में बड़ा उछाल!

सभी देखें

धर्म संसार

29 October Birthday: आपको 29 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्टूबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Gopashtami: गोपाष्टमी 2025: महत्व, पूजा विधि और श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा

Amla Navami: आंवला नवमी के संबंध में 9 रोचक तथ्‍य

अगला लेख