खुरई में प्रतिद्वंद्वी पुराने, केवल चोला बदला

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2012 (13:55 IST)
मणिपुर की खुरई विधानसभा सीट के दो पुराने दावेदार एक बार फिर आमने-सामने हैं हालांकि इस बार उन्होंने पाला बदल लिया है। राजनीतिक रूप अस्थिर मणिपुर में यह असमान्य बात नहीं है लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या इस बार पाला बदलने से किस्मत बदलेगी।

राज्य की राजधानी से महज चार किलोमीटर दूर इस प्रतिष्ठित विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ कांग्रेस से वर्तमान विधायक एन विजयसिंह और विपक्षी मणिपुर राज्य कांग्रेस पार्टी के निनगुथोजाम बिहारीसिंह के बीच सीधा मुकाबला है।

एन विजय सिंह ने 2007 में मणपुर पीपुल्स पार्टी के टिकट पर कांग्रेस के बिहारीसिंह को पराजित किया था लेकिन इन चिर प्रतिद्विन्द्वियों ने अब पाला बदल लिया है। 2007 में विजयसिंह ने 13,326 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी जबकि बिहारी सिंह को 8,118 मत प्राप्त हुए थे।

विजय सिंह ने कहा कि यहां पूरी तरह से शांति है और लोग बिना किसी रूकावट के घूम रहे हैं जो स्थिति राज्य के अन्य क्षेत्रों में नहीं है। खुरई में सड़क की स्थिति काफी अच्छी है और राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबीसिंह के थोउबाल विधानसभा सीट के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

विजयसिंह ने कहा कि हमने सड़कों का विकास किया है और नागरिक सुविधा को बेहतर बनाया है। पार्टी के साथ मतभेद के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बिहारी सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के विकास के बड़े बड़े वादे झूठे हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं और इसका गरीब लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। (भाषा)

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं