Hanuman Chalisa

शिशु स्तनपान सप्ताह प्रारंभ

Webdunia
shishu stanapaan saptaah : 1 अगस्त से 7 अगस्त तक शिशु स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। एक शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। जो बच्चे को पोषण देने के साथ-साथ उसका शारीरिक विकास भी करता है, उसे स्वस्थ रखता है।

मां के आंचल से लगा शिशु हमेशा खुद को सेफ महसूस करता है और मातृत्व की छांव उसको दिन प्रतिदिन मजबूती प्रदान करती है। ऐसे में एक स्वस्थ, हष्‍ट-पुष्ट शिशु मां की ममता की आंचल तले बड़ा होता है। 
 
आपको बता दें कि किसी भी नवजात शिशु को दिनभर में हर 2 से 3 घंटे के अंतराल पर या 8 से 12 बार मां का दूध पिलाया जा सकता है। मां के दूध में इतनी शक्ति होती हैं कि वो अपने बच्चे को कई बीमारियों से बचाती है। 
 
लेकिन अपने बच्चे को कब भूख लगी है, यह मां को भी समझना होगा, क्योंकि छोटे बच्चे भी जब उन्हें भूख भूख लगती हैं तो वे कुछ खास संकेत देने हैं, जैसे हाथ-पैर हिलाने लगेगा, तेज-तेज रोना, मुंह खोलना, या फिर बहुत देर तक रोते रहना, जल्दी चुप न होना। 
 
आइए यहां जानें स्तनपान से संबंधित खास टिप्स : 
 
- नवजात शिशु को बाहरी दूध यानी ऊपर का दूध पिलाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, किंतु मां के दूध से शिशु को एलर्जी संबंधी कोई शिकायत नहीं होती है।
 
- मां का दूध शुद्ध, ताजा व कीटाणुरहित होता है। यह दूध शिशु को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है।
 
- मां का दूध शिशु को उसी तापमान में मिलता है, जो उसके शरीर का होता है। 
 
- मां के दूध को बाहरी या ऊपरी दूध की तरह गर्म नहीं करना पड़ता है।
 
- हर मां को चाहिए कि हमेशा अपने बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे लिटाकर ही दूध पिलाएं। सवयं लेटकर बच्चे को लेटे-लेटे कभी भी दूध नहीं पिलाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: प्रेगनेंसी में स्ट्रेस के कारण बच्चे पर पड़ते हैं ये नकारात्मक प्रभाव

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख