गर्भावस्था में कैसे कपड़े पहनें

गायत्री शर्मा
NDND
गर्भावस्था किसी स्त्री के जीवन का वह महत्वपूर्ण दौर होता है, जब उसमें कई शारीरिक बदलाव होते हैं। ऐसे में उसे अपने फिगर व ड्रेसअप को लेकर कई चिंताएँ सताने लगती हैं।

बार-बार कपड़े बदलना, कहीं बाहर जाने से कतराना, हमेशा सहमी-सहमी-सी रहना आदि कई ऐसी महत्वपूर्ण आदते हैं, जो किसी स्त्री की दिनचर्या में शुमार हो जाती हैं।

जैसे-जैसे डिलेवरी का दिन नजदीक आता जाता है महिलाओं की टेंशन बढ़ती ही जाती है। ऐसे वक्त में तंग कपड़े पहनना महिलाओं के लिए ठीक नहीं होता है और दिनभर गाऊन पहनकर भी वे कम्फर्ट फिल नहीं करती हैं।

यदि आप ये सोचती हैं कि इस दौरान आपको बहुत ज्यादा ढीले कपड़े ही पहनना पड़ेंगे, तो आप गलत सोचती हैं। आजकल बाजार में कई प्रकार के स्ट्रेचेबल व सॉफ्ट मटेरियल की ड्रेसेस उपलब्ध हैं, जिन्हें पहनकर आप गर्भावस्था में भी स्वयं को फैशनेबल लुक दे सकती हैं।

क्या पहना जाए :-
* गर्भावस्था के दौरान आप ढीली जींस (स्ट्रेचेबल डेनिम या सिल्की डेनिम से बनी) या पेंट पहन सकती है, जो आपके लिए बैठने-उठने में आरामदायक हो।
* आप सॉफ्ट कॉटन के लूज टॉप, ए-लाइन या वेस्ट लाइन वाली ड्रेसेस भी पहन सकती हैं।
* ट्राउजर पहनते वक्त आप अपनी सुविधा व आराम के लिए उसमें सॉफ्ट इलास्टिक या डोरी भी लगा सकती हैं, जिससे आप उसे अपनी सुविधा के अनुसार ढीली या तंग कर सकती हैं।
* गर्भावस्था के नौ महीनों तक आप ऑक्सफोर्ड शर्ट भी पहन सकती हैं, जो कि मोटे और मुलायम सूती फेब्रिक से बनते हैं।
* इस दौरान फैशनेबल व स्मार्ट लुक के लिए आप शर्ट या टी-शर्ट के साथ स्टोल या स्कार्फ भी डाल सकती हैं, जो आपको एक बेहतरीन लुक देगा।
* गर्भावस्था के दौरान कपड़ों में हल्के रंगों की बजाय गहरे रंगों का चयन करें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

World Heart Day 2024 : हृदय रोगों की समस्या से छुटकारा पानें के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन, जानिए खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

आपकी राजकुमारी के लिए हिंदू परंपरा से प्रेरित अद्वितीय और लोकप्रिय नाम

शाकाहारियों के लिए 5 सबसे Best High Protein Foods, जानिए शरीर को फिट रखने के लिए क्यों हैं जरुरी

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

Indo Western Outfit Ideas : इस Festive Season दिखना है सबसे अलग, तो इन outfit ideas को करें फॉलो