शोभना भरतिया को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (08:37 IST)
नई दिल्ली। हिंदुस्तान टाइम्स की चेयरपर्सन एवं संपादकीय निदेशक शोभना भरतिया को बुधवार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आफिसर दे ला लीजन दि आनर से सम्मानित किया गया।
 
भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंद्रे जिएगलर ने यहां फ्रांसीसी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में भरतिया को यह सम्मान प्रदान किया।
 
पूर्व राज्यसभा सदस्य भरतिया ने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है और भारत एवं फ्रांस के बीच मजबूत रिश्तों को प्रगाढ़ करने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहला इंटरव्यू फ्रांसीसी अखबार ‘ले फिगारो’ को दिया था।
 
जिएगलर ने भरतिया का परिचय ऐसे व्यक्ति के रूप में कराया जो बहुत कम उम्र में अखबार के लेखों की तुलना किया करती और सुझाव भेजा करती थीं और जो 90 के दशक की शुरुआत से ही एचटी मीडिया में सुधार लाने में शामिल थीं।
 
भरतिया को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा इस साल प्रकाशित 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भी शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और आरपीएन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। (भाषा) 
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख