मिजोरम : 137 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Webdunia
शनिवार, 9 नवंबर 2013 (18:27 IST)
FILE
एजल। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शनिवार को अंतिम तिथि तक कुल 137 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं।

मिजोरम में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से 40, तीन पार्टियों के गठजोड़ मिजोरम डेमोक्रेटिक एलायंस की तरफ से 40, जोरम नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से 39, भाजपा की तरफ से 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से 3 और 3 ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने निरुपम चकमा को छोड़कर अपने सभी वर्तमान विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है। चकमा के स्थान पर डॉ. बीडी चकमा को तुइचांग निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

एमडीए के उम्मीदवारों में मिजो नेशनल फ्रंट के टिकट पर 31, मिजो पीपुल्स कांफ्रेंस के टिकट पर 8 और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट के टिकट पर एक उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री लल थनहवला 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें उनका परंपरागत निर्वाचन क्षेत्र सरछिप और हरंगतुरजो शामिल है। (वार्ता)
Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

Haryana Congress Candidate List : हरियाणा की 8 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा, बताया पक्षपातपूर्ण

इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन