ललथनहवला बने मिजोरम के मुख्यमंत्री

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2013 (13:59 IST)
एजल। मिजोरम में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ललथनहवला को राज्यपाल वकोम पुरुषोत्तमन ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यहां राजभवन में अपने 11 मंत्रियों के साथ उन्होंने पद की शपथ ली। ललथनहवला का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है और वे 5वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं।

शपथ लेने वाले कुल 11 मंत्रियों में 7 का ओहदा कैबिनेट स्तर का है और बाकी राज्यमंत्री होंगे। मंत्रिपरिषद में 2 नए कैबिनेट मंत्री आर. रोमाविया और जॉन रोतुंगलिआना हैं। इससे पहले की सरकार में दोनों क्रमश: स्पीकर और डिप्टी स्पीकर थे।

अन्य कैबिनेट मंत्रियों में आर. लालजिरलिआना, ललसावता, एच. रोहलुना, जोडिंटनुआंगा और पीसी ललथनलिआना हैं। राज्यमंत्रियों में ललरिनमाविया राल्ते, सी. नुआलिआनचुंगा, लल थंगारा और बीडी चकमा हैं। पूर्व के मंत्रिमंडल में ललथनलिआना राज्यमंत्री थे। अन्य 2 राज्यमंत्री सदन के नए चेहरे हैं।

25 नवंबर को हुए चुनाव में मिजोरम में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 34 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी।

ललथनहवला 1984 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, जब पार्टी ने ब्रिग थेनफंगा साइलो की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ पीपुल्स कांफ्रेंस पार्टी को पराजित किया था। बाद में 1986 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उस समय मिजो नेशनल फ्रंट-कांग्रेस गठबंधन अंतरिम सरकार में एमएनएफ नेता लालडेंगा मुख्यमंत्री बने थे।

दूसरी बार ललथनहवला 1989 में सत्ता में तब आए, जब कांग्रेस और एमएनएफ (डेमोक्रेट्स) ने सरकार बनाई।

1993 में वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। उस समय कांग्रेस और मिजोरम जनता दल ने मिलकर सरकार का गठन किया। 1998 और 2003 में एमएनएफ ने कांग्रेस को पराजित किया। चौथी बार 2008 में ललथनहवला मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार, 29 जिलों में फसलों को हुआ नुकसान, कृषि मंत्री ने किया राहत का ऐलान

छत्तीसगढ़ में 25 NHM संविदाकर्मी बर्खास्त, विरोध में 14000 का इस्तीफा

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

Gold Rate: सोना 900 रुपए उछलकर रिकॉर्ड स्तर के करीब

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?