Hanuman Chalisa

आसुस पैडफोन मिनी, स्मार्टफोन-टैबलेट हाईब्रीड लांच

भीका शर्मा
आसुस पैडफोन मिनी आधिकारिक रूप से भारत में लांच कर दिया गया है। ये उन लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं जो स्मार्टफोन और टेबलेट दोनों चाहते है परंतु बजट के कारण निराश हो जाते हैं। आसुस ने अपने इस हाइब्रीड डिवाइस की कीमत केवल 15999 रुपए रखी है। इस डिवाइस को जब चाहे आप फोन बना ले और जब चाहे तब टैबलेट।


 


 
इस मॉडल में एक चार इंच का डबल सिम स्मार्ट फोन है जो पैडफोन स्टेशन में डाक किया जा सकता है ताकि आपको एक सात इंच के टैबलेट का फुल एक्सपीरियंस मिल सके। हैंडसेट में WVGA 800 x 480 रिजाल्यूशन का स्क्रीन है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज का एटम Z2560  प्रोसेसर लगा हुआ है।
अगले पन्ने पर, क्या हैं खास फीचर्स...

फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी रोम है जिसे एसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसके साथ 5 जीबी का फ्री वेबस्टोरेज भी मिलता है। फोन में 1200mAh  की बैटरी है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो इमेज स्टेबिलाइजर के साथ है और कम रोशनी में अच्छे परिणाम देता है। इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगा पिक्सेल का है।

जबकि पैडफोन स्टेशन में सात इंच का  1280 x 800 pixel आईपीएस स्क्रीन है और साथ में 2100mAh की बैटरी अलग से है। डिवाइस 4.3 जैली बिन है जिसे 4.4 किटकैट वर्जन तक अपडेट किया जा सकता है। फोन की बैटरी को डाकस्टेशन की बैटरी से चार्ज किया जा सकता है। फोन और टैबलेट का कुल वजन मात्र 376 ग्राम है।

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार