Hanuman Chalisa

बैन हुए फर्जी आईएमईआई वाले मोबाइल

Webdunia
बुधवार, 21 जनवरी 2015 (11:24 IST)
भारत ने नकली आईएमईआई नंबर वाले सस्ते मोबाइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले दिनों देखा गया था कि पुलिस ऐसे मोबाइल ट्रेस नहीं कर पाती थी। इनमें से अधिकतर मोबाइल चीन से आयात किए जाते हैं, जिनका आईएमआई नंबर 00 से शुरू या खत्म होता है।  

क्या होता है आइएमईआई :   फोन में दिया गया 15 अंको का आईएमआई नंबर एक खास तरह का कोड होता है। जो हर मोबाइल के साथ में मिलता है, फिर वो चाहे बड़े ब्रांड का मोबाइल हो या फिर चाइनीज मोबाइल।

आईएमईआई नंबर का प्रयोग उस खास हैंडसेट को पहचानने के लिए किया जाता है जिससे कॉल की जाती है या फिर रिसीव की जाती है। मोबाइल खो जाने पर इसी 15 अंको के आईएमईआई नंबर द्वारा जीपीएस की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता चलता है।

किसी भी मोबाइल फोन में सिम डालने के बाद मोबाइल ऑपरेटर आईएमईआई नम्बरों को इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर में स्टोर करता है, जिससे मोबाइल खो जाने पर ऑपरेटर आईएमईआई द्वारा उक्‍त मोबाइल की सभी सेवाएं ब्‍लॉक कर देता है।

कैसे जानें आईएमईआई नंबर :  हर मोबाइल या स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आईडेंटिटी नंबर होता है, जिसे संक्षेप में आईएमईआई नंबर कहते हैं। अपने फोन से *#06# डायल कर आप हैंडसेट का आईएमईआई नंबर पता कर सकते हैं।

हैंडसेट की बैटरी निकालकर पैनल में लगे स्टीकर में भी आईएमईआई नंबर देख सकते हैं। इस नंबर के फोन में जब कोई सिम डाला जाता है तो उसका नंबर स्कैन होकर कंपनी की टेक्निकल टीम के पास पहुंच जाता है। पुलिस की सर्विलांस टीम भी आईएमईआई नंबर अपने सॉफ्टवेयर में फीड कर वह फोन नंबर जान सकती है, जो हैंडसेट में इस्तेमाल किया जा रहा है। फिर उस नंबर से उसके मालिक और उस क्षेत्र का पता चल जाता है।

कैसे जानें आईएमईआई नंबर :  हर मोबाइल या स्मार्टफोन का इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आईडेंटिटी नंबर होता है। अपने फोन से *#06# डायल कर आप हैंडसेट का आईएमईआई नंबर पता कर सकते हैं।

हैंडसेट की बैटरी निकालकर पैनल में लगे स्टीकर में भी आईएमईआई नंबर देख सकते हैं। इस नंबर के फोन में जब कोई सिम डाला जाता है तो उसका नंबर स्कैन होकर कंपनी की टेक्निकल टीम के पास पहुंच जाता है। पुलिस की सर्विलांस टीम भी आईएमईआई नंबर अपने सॉफ्टवेयर में फीड कर वह फोन नंबर जान सकती है, जो हैंडसेट में इस्तेमाल किया जा रहा है। फिर उस नंबर से उसके मालिक और उस क्षेत्र का पता चल जाता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

राम मंदिर चढ़ावा विवाद, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, क्या है इन दोनों का इतिहास

साल गुजर रहे, आप कब सुधरेंगे, आग, जाम, सड़क, पानी से गैस लीक तक, सब रामभरोसे, ये है इंदौर की बदहाली का आंखों-देखी

LIVE: चंपत राय और अनिल मिश्रा का राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा

कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल, जानें आपके शहर में आज का गोल्ड-सिल्वर रेट