Hanuman Chalisa

हुवेई का शानदार फोन असेन्ड P7 भारत में लांच

भीका शर्मा
हुवेई ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बहुप्रतीक्षित स्मार्ट फोन असेन्ड P7 को भारत में लांच कर दिया। यह एक डबल सिम 4G फोन है। इस फोन को अंतराष्ट्रीय बाजार में लांच हुए करीब छ: माह का समय हो चुका है। इसकी बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन है। इस फोन में दी गई 5 इंच 445 पीपीआई वाली आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन है जो 1920x1080 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

फोन में 1.8GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर है। मेमोरी की बात करें तो इसमें 2 जीबी रैम और 16जीबी रोम (जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है) है। फोन में 13 मेगापिक्सेल F/2.0 का बीएसआई सेंसर वाला रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें इंफ्रारेड सेंसर है। कनेक्टीविटी की बात करें तो फोन में वाईफाई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स हैं।  
अगले पन्ने पर, क्या है फोन की कीमत....

फोन में एंड्राइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड के साथ 2500mAh की बैटरी है। फोन का आकार 139.8 एम एम x 68.8 एमएम x 6.5एमएम है और वजन 124 ग्राम है। फोन दो कलर्स ब्लैक एंड व्हाइट में उपलब्ध है।

हुवेई असेन्ड P7 फोन की कीमत 24999 रुपए है जो बाजार में उपलब्ध इसी तरह के फीचर्स वाले फोन्स से अधिक है यह बात इस फोन के चाहने वालों को थोड़ा निराश जरूर करेगी। हुवेई असेन्ड P7 को बाजार में वन प्लस वन ( कीमत Rs 21999), सोनी एक्सपेरिया C3 ( कीमत 19195 ) और लेनेवो वाइब X2 ( कीमत 19999) से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल