Hanuman Chalisa

इंटेक्स ने लांच किया धांसू स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (20:28 IST)
भोपाल। स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी इन्टेक्स टेक्नोलाजी ने अपना नया स्मार्ट फोन एक्वा एस 3 फोन आज मध्यप्रदेश के बाजार में बिक्री के लिए पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य स्मार्ट फोन की तुलना में चार्जिंग के लिए 35 प्रतिशत कम समय लेता है।
 
इंटेक्स टेक्नॉलॉजी के प्रोडक्ट मैनेजर शरद अग्रवाल ने बताया, ‘इन्टेक्स ने नया फोन माडल  अक्वा एस 3, 4जी वोल्ट स्मार्ट फोन आकर्षक रूप और आकार में पेश किया है। इसमें 5 इंच एचडी आईपीएस  डिस्प्ले तथा 2450 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो कि उच्च क्षमता वाले चार्जर से सामान्य स्मार्ट फोन की  तुलना में चार्जिग हेतु 35 फीसद कम समय लगता है।’
 
उन्होंने कहा कि यह फोन नए एंड्रायड 7 ओएस प्लेटफार्म पर काम करता है इसमें 8 मेगा पिक्सल रीयर कैमरा और 5 मेगा पिक्सल आगे का कैमरा एलईडी फ्लश के साथ है, ताकि बेहतर सेल्फी ली जा सके।
 
अग्रवाल ने बताया कि इस फोन में मीफान सिक्यिरिटी सुविधा भी है और यह फोन को खोने की स्थिति में उसे  ट्रेक करने जैसी खूबी की पेशकश करता है। उन्होंने बताया कि इस फोन की कीमत 5899 रूपए रखी गई है।  

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख