Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Advertiesment
Moto G37 Power
मोटोरोला (Motorola) ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Moto G37 Power और Moto G37 की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को 19 मई दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी। ग्राहक इन्हें Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जाएगा। खास बात यह है कि ग्लोबल मॉडल्स में जहां Dimensity 6300 चिपसेट था, वहीं भारतीय वर्जन में ज्यादा पावरफुल Dimensity 6400 मिलेगा। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और 5G परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है।

दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं Moto G37 में 5200mAh की बैटरी दी जाएगी।
दोनों स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन में 12GB तक रैम और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए दोनों डिवाइसेज में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें क्वाड-पिक्सल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट होगा। इससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद मिलेगी।

ऑडियो और मजबूती

म्यूजिक और वीडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन्स में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res Audio फीचर मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे, जिससे ये डिवाइस धूल, झटकों और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर टिकाऊ साबित होंगे।

भारत में संभावित कीमत

यूरोप में Moto G37 Power की कीमत EUR 279 (करीब 31 हजार रुपये) और Moto G37 की कीमत EUR 249 (करीब 27 हजार रुपये) रखी गई है। हालांकि भारत में कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इन्हें प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का किया निस्तारण