Moto G84 5G ने किया धमाका, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत सुन चौंक जाएंगे, सेल में मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (17:56 IST)
Motorola  ने अपना स्मार्टफोन Moto G84 5G  लॉन्च कर दिया है। इसे कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन कहा जा सकता है। Moto G84 5G, Moto G82 5G का जगह लेता है जिसे पिछले साल 2022 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.55-इंच फुल HD+ pOLED डिस्प्ले है।

यह स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन वेगन लेदर फिनिश में भी उपलब्ध है जो फोन को प्रीमियम बनाता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP मुख्य सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर है। इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। कंपनी के मुताबिक फोन में मोटो स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट के साथ डॉल्बी एटमॉस स्पीकर हैं।

अब बात करते हैं कीमत की तो Moto G84 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। Moto G84 5G स्मार्टफोन के 12 GB RAM और 256 GB ROM वेरिएंट को 19,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। Moto G84 5G 8 सितंबर से Flipkart और Motorola.in पर दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

मोटोरोला आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए की तत्काल छूट की पेशकश करेगा। इसके इसकी कीमत 18,999 रुपए हो जाएगी। Moto G84 5G Android 13 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन को एंड्रॉयड 14 अपडेट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसमें धूल और छींटे प्रतिरोधी डिजाइन है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा

असल परजीवी भाजपा है, कई क्षेत्रीय दलों को खा गई : रमेश

संजय झा का दावा- विधानसभा चुनाव में JDU करेगा जोरदार प्रदर्शन, BJP के साथ नहीं है कोई टकराव

अगला लेख
More