Nokia के सस्ते 4G फोन मचा देंगे तहलका, नए फीचर्स के साथ धांसू इंट्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 जून 2024 (18:15 IST)
Nokia ने भारतीय मार्केट धाक जमाने की तैयारी कर ली है। वह अपने पुराने फीचर्स फोन को नए अवतार में लॉन्च कर रहा है। एक दौर में फीचर्स फोन में नोकिया का एक छत्र राज था। HMD  ने Nokia 220 4G और Nokia 235 4G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कीपैड फीचर के साथ आने वाले दोनों ही फोन 4G नेटवर्क में चलते हैं। इन दोनों ही फीचर फोन्स की सबसे बड़ी खूबी यह कि इनमें कंपनी ने UPI Payment की भी सुविधा दी है। 
ALSO READ: Vivo T3 Lite 5G में ऐसा क्या है खास, क्यों हो रही है इतनी चर्चा, कब होगा लॉन्च
क्या है Nokia 220 और Nokia 235 की कीमत : Nokia 220 4G को कंपनी ने 3,249 रुपए की कीमत पर मार्केट में उतारा है। Nokia 235 4G को 3,749 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। Nokia 235 4G में आपको Blue, Black और Purple कलर ऑप्शन मिलेंगे, जबकि Nokia 220 4G में आपको Peach और Black का ऑप्शन मिलेगा। 
क्या हैं Nokia 235 4G और Nokia 220 4G  के फीचर्स : दोनों फीचर्स 2.8 इंच की स्क्रीन दी है। इनकी डिस्प्ले नोकिया के पुराने फोन्स से बड़ी है। इसकी डिस्प्ले को IPS पैनल पर तैयार किया गया है। Nokia 220 4G और Nokia 235 4G  S30+​ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं जिसमें Unisoc T107 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। 
ALSO READ: Samsung का यह धांसू स्मार्टफोन हुआ इतना सस्ता कि यकीन करना मुश्किल
कैसा है कैमरा : Nokia 235 4G में कंपनी ने रियर पैनल में 2MP का कैमरा और फ्लैश लाइट दी है। Nokia 220 4G में आपको कैमरा की सुविधा नहीं दी गई है। इसमें आपको सिर्फ फ्लैश लाइट ही मिलती है। 
 
यूट्‍यूब और स्नेक गेम : दोनों ही फोन्स में कंपनी ने यूट्यूब चलाने की भी सुविधा दी है। दोनों ही फोन्स में आपको नोकिया का पुराना स्नैक वाला गेम भी मिलेगा।  फोन्स में MP3 Player और FM Radio की सविधा भी दी गई है। दोनों ही फोन्स 64MB रैम और 128MB की स्टोरेज दी गई है। आप दोनों ही फोन्स में 32GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने किया गोल्डन डोम का एलान, अमेरिका की रक्षा करेगा 175 अरब डॉलर का मिसाइल डिफेंस सिस्टम

LIVE: पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला, 4 बच्चों की मौत

भारत से जंग और पाकिस्तान के विभाजन का संकेत है फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

Share bazaar: पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 268 और Nifty 82 अंक ऊपर चढ़ा

LoC पर बसे गांवों में मुश्किल बने अनफूटे गोले, परेशान करती हैं भयावह यादें

अगला लेख