दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Jio Phone Next का इंतजार खत्म, Reliance Jio ने फीचर्स से उठाया पर्दा

Webdunia
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (14:45 IST)
जियोफोन नेक्स्ट (Jio Phone Next)  का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसके फीचर्स को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। दिवाली से पहले जियो ने 'मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट' फिल्म रिलीज की है। वीडियो का उद्देश्य जियोफोन नेक्स्ट के लॉन्च के पीछे के विजन और आइडिया के बारे में बताना है। वैसे तो यह नया फोन भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है पर इसने अभी से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। इसे दुनिया का सबसे सस्ता फोन होने का दावा किया जा रहा है।
 
5 साल में मचाया तहलका : 5 साल की छोटी सी अवधि में जियो ने धमाका मचा दिया है। जियो ने भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक हर वर्ग के लोगों को छुआ है। देश में आज इसके 43 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। भारत के हर घर में डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचे, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रिलायंस जियो ने निर्णायक कदम उठाने की योजना बनाई और उसी ठोस पहल का नतीजा है जियोफोन नेक्स्ट।
 
बदल जाएगी लाखों भारतीयों की लाइफ :  Jio Phone Next एक मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडियंस फोन है। जियोफोन नेक्स्ट यह सुनिश्चित करेगा कि हर भारतीय को डिजिटल तकनीक का लाभ प्राप्त हो। कंपनी ने वीडियो में बताया है कि कैसे Jio Phone Next लाखों भारतीयों के जीवन को बदलने को बदलने की ताकत रखता है।
क्या हैं फीचर्स : जियोफोन नेक्स्ट प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह गूगल एंड्रॉइड द्वारा बनाया गया एक विश्व स्तरीय ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है। प्रगति ओएस को जियो और गूगल के सर्वश्रेष्ठ तकनीशियन्स ने तैयार किया है। 
 
जियोफोन नेक्स्ट का प्रोसेसर भी टेक्नोलॉजी लीडर है, इसे क्वालकॉम ने डेवलप किया है। जियोफोन नेक्स्ट में लगा क्वालकॉम प्रोसेसर, फोन के प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा। यह प्रोसेसर ऑप्टिमाइज्ड कनेक्टिविटी एंड लोकेशन टेक्नॉलोजी, ओडियो और बैटरी के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ाएगा। जियोफोन नेक्स्ट का शानदार फीचर पूरी तरह से नई टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। 
ये फीचर्स हैं खास
वॉइस असिस्टेंट : वॉयस असिस्टेंट यूजर्स को डिवाइस को ऑपरेट करने में मदद करता है (जैसे ऐप खोलें, सेटिंग्स को मैनेज करें आदि) साथ ही इंटरनेट से जानकारी/कंटेंट आसानी से उनकी अपनी भाषा में प्राप्त करने में सहायता करता है।
 
पढ़ें- सुनें : यह यूजर्स को उस भाषा में बोलकर सामग्री का उपभोग करने की अनुमति देता है जिसे वे समझ सकते हैं।
अनुवाद :  यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी स्क्रीन का अनुवाद करने के काबिल बनाता है। यह यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सामग्री को पढ़ने में भी सहायता करता है।
 
पॉवरफुल और स्मार्ट कैमरा : डिवाइस एक स्मार्ट और शक्तिशाली कैमरे से लैस है जिसमें पोर्ट्रेट मोड समेत विभिन्न फोटोग्राफी मोड हैं। यूजर्स चाहें तो अपने सब्जेक्ट को फोकस में रखकर उसके आस पास के बैकग्राउंड को ऑटोमोड में धुंधला कर सकता है। इससे शानदार तस्वीरें कैप्चर होती हैं।
नाइट मोड यूजर्स को कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने की सुविधा देता है। कैमरा ऐप इंडियन ऑग्मेंटिड रियलिटी फिल्टर के साथ प्री-लोडिड आता है यानी कैमरे में बहुत से फिल्टर पहले से ही लोड हो कर आते हैं।
 
प्रीलोडेड Jio और Google Apps : डिवाइस में सभी उपलब्ध एंड्रॉइड ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इसे Google Play Store के माध्यम से डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्रकार Play Store पर उपलब्ध लाखों ऐप्स में से वे किसी भी ऐप को चुनने को स्वतंत्रता हैं। यह कई जियो और गूगल ऐप्स के साथ प्रीलोडेड भी आता है।
 
ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड : जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अपडेट रहता है। इसके अनुभव समय के साथ बेहतर होते जाएंगे। यह इंटरनेट से जुड़ी परेशानियों से बचाने वाले सिक्योरिटी अपडेट के साथ भी आता है।
 
बेहतरीन बैटरी : नया डिजाइन किया गया प्रगति ओएस, जो एंड्रॉइड द्वारा संचालित है, लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करते हुए परफार्मेंस को शानदार करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख