Hanuman Chalisa

Samsung को कड़ी टक्कर देगा Tecno का Rollable स्मार्टफोन, बटन दबाते ही बड़ा हो जाएगा डिस्प्ले

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (19:57 IST)
Tecno की तरफ से एक नए स्मार्टफोन Tecno Phantom Ultimate की घोषणा कर दी गई है। यह एक Rollable स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन की स्क्रीन स्लाइड करके बढ़ जाती है। यह अपनी तरह का पहला स्मार्टफोन है। टेक्नो की तरफ से इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का वीडियो और फोटो जारी किया गया है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन सैमसंग को कड़ी टक्कर देगा। Tecno ने एक फोल्डेबल स्मार्टफोन टेक्नो फैंटम वी फोल्ड को लॉन्च किया था, जो सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन था।
<

Introducing PHANTOM Ultimate: Dive into the exciting realm of innovation with this cutting-edge rollable concept phone set to unroll the future.#RapidExtension #UltraSlimDesign #DoubleSidedScreen pic.twitter.com/qxxuxiQcC5

— tecnomobile (@tecnomobile) August 31, 2023 >इसके बाद अब कंपनी स्लाइडर फोन लेकर आ रही है। Tecno  के इस फोन के फीचर्स की बात करें तो बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही एक ऑरा फ्लैश लाइट दी गई है जबकि राइट की तरफ एक छोटी सी डिस्प्ले दी गई है, जिस पर कई तरह के नोटिफिकेशन्स मिलेंगे।

साथ ही रियर में प्रीमियम मैट फिनिश दी गई है। इस कॉन्सेप्ट फोन को वापस रोल करने पर दो साइड वाली डिस्प्ले मिलती है जो डिवाइस के पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टली बंद होती है। इसके बाद एक सेकंडरी स्क्रीन मिलती है। इसे बढ़ाने पर दो साइड वाली स्क्रीन अनरोल होकर एक अल्ट्रा-लार्ज डिस्प्ले बन जाती है।

स्मार्टफोन में 7.11-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2296x1596 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 388 PPI और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि यह डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करेगा। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया

पुणे में 4 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, भड़के ग्रामीणों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर लगाया 4 घंटे लंबा जाम, 65 साल के आरोपी को फांसी की मांग

अगला लेख