Xiaomi ने घटाई Redmi 6 Pro की कीमत, इतने घटे दाम...

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (14:56 IST)
Xiaomi ने Redmi 6 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। Xiaomi ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी गई है।
 
कटौती से पहले 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपए और 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपए में बेचा जाता था। Redmi 6 Pro का 3 जीबी और 4 जीबी वेरिएंट अब क्रमश: 9,999 रुपए और 11,999 रुपए में मिलेगा। इसका मतलब दोनों ही मॉडल अब 1,000 रुपए सस्ते में आपको मिल जाएंगे।
 
हाल ही में Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 की कीमत में भी कटौती हुई है। पिछले साल सितंबर माह में Xiaomi Redmi 6 Pro (रिव्यू) को भारत में लॉन्च किया गया था।
 
Xiaomi Redmi 6 Pro के फीचर्स : डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगा हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम।
 
Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। स्मार्टफोन का वजन 178 ग्राम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

2000 रुपए महंगी हुई चांदी, सोने में 430 रुपए की तेजी

अगला लेख