अगले जन्म में भी माँ तू ही मिले

ईश्वर की अनुपम कृति नारी के श्रेष्ठ रूप माँ को समर्पित

Webdunia
- ज्योति जैन
ND

मेरी अपनी कोई जात न थी, कोई रिश्ता था न नाता था,
जिससे भी पहला नाता था, वो मेरी जननी माँ का था।

जिसने मुझको है जन्म दिया, पाला पोसा और बड़ा किया,
कुछ ज्ञान दिया, विज्ञान दिया, इस जीवन को अध्यात्म दिया।

जिससे लाभान्वित हो मैंने, नैतिकता का अभ्यास किया,
जीवन को ढाल लिया उस पर, कुछ कष्ट सहा बर्दाश्त किया।

निर्भय भी हुई, संतोष मिला, जीवन जीने का मार्ग मिला
परिवार को जो कुछ दे पाई, वो थी तेरी निर्मल माया।

एहसान है जो जीवन ये दिया, दे पीयूष हलाहल खुद ही पिया,
तेरी ममता की धारा ने, मुझ तिनके को अस्तित्व दिया।

है ईश्वर से यही प्रार्थना यही, लूँ जन्म मैं अगली बार कभी,
उस भव में भी माँ तू ही मिले, है मेरी मनीषा बस इतनी।

Show comments

नवरात्रि दुर्गा पूजा के फलाहार, जानें 9 दिनों के व्रत की रेसिपी

अप्रैल फूल डे 2025 से जुड़े 20 अनोखे और मजेदार फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे

गुड़ी पड़वा विशेष: गुड़ी पर क्यों चढ़ाते हैं गाठी/पतासे का हार, जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

बैठते या खड़े होते समय चटकती हैं पैरों की हड्डियां? जानिए इसके 5 बड़े कारण

ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन... खास अंदाज में कहें ईद मुबारक

सुबह उठते ही लगती है तेज भूख? जानिए इसके 5 चौंकाने वाले कारण और राहत के उपाय

Gudi padwa Essay: गुड़ी पड़वा पर आदर्श निबंध हिन्दी में

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे