मां पर हिन्दी कविता : सूनी है मां की गोद कबसे

Webdunia
दीपाली पाटील 
देखो पहाड़ की चोटी पर 
बंजारे बादलों ने डेरा डाला है
कुछ बूंदें समेटने के लिए 
धरती ने आंचल फैलाया है। 
स्नेह भरा एक आंचल
 सूना सा एक गांव, 
बंजर सी एक धरती
हमारी तकते हैं राह
क्या सताते नहीं तुम्हें
वो मिट्टी, आंगन, अश्वत्थ की छाया 
अक्सर बाबा के मार से बचाती 
मां के आंचल की छाया 
कितने प्यार से मां ने तुम्हें 
"अश्वत्थ" ये  नाम दिया था
उसके जैसे बड़े और आराध्य बनो 
मां ने यह वरदान दिया था
मां की सूनी आंखों को अब 
स्नेह की बौछारों की जरुरत है
गर्मी में चूल्हा फूंकती मां को
तुम्हारी छांह की जरुरत है
बादलों से एक पोटली उधार लेकर
आओ हम भी लौट चलें 
शतरंज के शह-मात छोड़कर
आओ हम भी लौट चलें  
तुम बन जाओ माली फिर से
हम फूलों से एक बाग भरें
सूनी है मां की गोद कबसे
आओ हम आबाद करें .... 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सर्दियों में रोजाना हॉट चॉकलेट पीने से क्या होता है सेहत पर असर

सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना है मक्के की राब, पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानें रेसिपी

सर्दियों में रोजाना पिएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ज्यादा मूंगफली खाना क्या लिवर के लिए है नुकसानदायक, जानिए सच्चाई

क्या सच में खाली पेट कार्डियो से जल्दी कम होती है चर्बी? क्या है इस दावे की सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

पोप की 'होप', फ्रांसिस की उत्कट इच्छा, जो अब तक अपूर्ण ही रही

जानिए ठंडी हवाओं और रूखे मौसम का बालों पर कैसा असर पड़ता है? सर्दियों में लंबे बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेहतरीन कविता : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

गणतंत्र दिवस पर दें अपने नाखूनों को Tricolour Look, अपनाएं ये शानदार नेल आर्ट आइडियाज

76वां गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ की परेड से लेकर बीटिंग रिट्रीट तक, जानिए भारतीय गणतंत्र की 26 अनोखी बातें

अगला लेख