Mother's Day पर निदा फाज़ली की कविता : बेसन की सोंधी रोटी

Webdunia
Mothers Day Poem
- निदा फाज़ली 
 
बेसन की सोंधी रोटी पर 
खट्‍टी चटनी-जैसी मां 
याद आती है चौका-बासन
चिमटा, फुकनी-जैसी मां 
 
बान की खुरीं खाट के ऊपर 
हर आहट पर कान धरे 
आधी सोई आधी जागी 
थकी दोपहरी-जैसी मां 
 
चिडि़यों की चहकार में गूँज़े 
राधा-मोहन, अली-अली 
मुर्गे की आवाज़ से खुलती 
घर की कुण्डी-जैसी मां 
 
बीवी, बेटी, बहन, पड़ोसन 
थोड़ी-थोड़ी-सी सब में 
दिन भर इक रस्सी के ऊपर 
चलती नटनी -जैसी मां 
 
बांट के अपना चेहरा, माथा 
आँखें जाने कहाँ गईं 
फटे पुराने इक अलबम में 
चंचल लड़की-जैसी मां।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

7 दिन शक्कर ना खाने से क्या होता है? क्या सच में कम होगा वजन?

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

एप्पल, नींबू या केला, क्या खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद?

चेहरे पर दिखने वाले ये 7 संकेत बता सकते हैं आपके दिल की सेहत है खराब

Tulsidas Jayanti: तुलसीदास के 3 चुनिंदा दोहे जिनमें छुपा है श्रीराम जैसा जीवन जीने का रहस्य

अगला लेख