Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां पर कविता : बेटियों का मां होना

Advertiesment
beautiful poem on mothers day 2023 in hindi
निश्चित ही मां बनने के लिए संतानोत्पत्ति अनिवार्य है....।
लेकिन कुछ बेटियां ....
जन्मजात ही...
 मां होती हैं..।
 जैसे मेरी बेटियां..!
 बचपन से ही...
पोंछ लेती थीं पीड़ा में...
अपने नन्हें हाथों से....
 अपनी मां के आंसू...।
 जब मां की छाती से लग जाती है....
 तो मां को लगता है...,
 कि उसकी मां आ गई है..।
 हर लेती है सारा दुख और उदासी अपनी निश्छल हंसी से..।
कभी अपने कांधे से भी..
विराट लगती है..जब
मेरे कंधों से निराशा उतार फेंकती हैं..।
भाव वही..
हम हैं ना...!!
सौभाग्यशाली हूँ...
कि जननी के साथ...
दो बेटियां पाई हैं...
जो है....
सखी व मां की भूमिका में भी....।
 मातृ दिवस पर ..
मां जैसी मेरी बेटियों का अभिनंदन..।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैप्पी मदर्स डे 2023 : मां बन कर मां को जाना