Publish Date: Sat, 11 May 2024 (12:50 IST)
Updated Date: Sat, 11 May 2024 (13:00 IST)
Coldest places to visit in summer: भारत में 100 से ज्यादा ऐसी ठंडी जगहें हैं जहां पर गर्मी में घूमा जा सकता है। जैसे, मनाली, शिमला, नैनीताल, औली, लद्दाख, कश्मीर, दार्जिलिंग, गंगटोक, ऊटी, गुलमर्ग, मसूरी, गोवा, ऋषिकेश, एलेप्पी, जयपुर, उदयपुर, दार्जिलिंग, रानीखेत, पांडिचेरी, कसोल, पुष्कर, मैक्लोडगंज, गोकर्ण, लोनावाला, कोडाइकनाल आदि कई जगहें हैं जहां गर्मी में घूमने का मजा ही कुछ और है। सियाचिन, तवांग का सेला पास, कीलॉन्ग, औली, लाचेन और थांगु घाटी, कारगिल और द्रास ये भारत की सबसे ठंडी जगहें हैं यहां गर्मी में भी कंपकंपाती ठंड रहती है।
1. लेह (Leh, Ladakh): भारतीय राज्य लद्दाख में एक क्षेत्र है जिसे लेह कहा जाता है। प्रकृति की सबसे सुंदर छटा यहां देखी जा सकती है। ट्रैकिंग और रोमांच भरी साहसी यात्रा के शौक़ीन लोगों के अलावा प्रकृति के प्रति लगाव रखने वाले लोगों के लिए लेह सबसे खूबसूरत जगह है। लेह जाने के लिए सड़क मार्ग से दो रास्ते हैं- एक मनाली से और दूसरा श्रीनगर से। सर्दी के दिनों तो कई बार यहां टेंपरेचर -12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है जबकि गर्मियों में यहां तापमान 12 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता। यहां गर्मी के दिनों में भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहां स्नोफॉल बहुत ज्यादा होता है, जिसका मजा लेने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं।
कैसे पहुंचें:
- लेह का हवाई अड्डा दिल्ली जैसे शहरों से जुड़ा है।
- लद्दाख का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है जो करीब 700 किमी दूर स्थित है।
- जम्मू या दिल्ली से लद्दाख तक सड़क यात्रा की योजना बना सकते हो।
2. मुन्नार (Munnar, Kerala) : केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। तीन पर्वतों की श्रृंखला- मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल, के मिलन स्थल पर स्थित है मुन्नार। इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरने और ठंडे मौसम। ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए यह एक शानदार स्थल है। यहां गर्मियों में पारा अधिकतम 24 डिग्री रहता है।
कैसे पहुंचे:
- निकटतम हवाई टर्मिनल कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो मुन्नार से लगभग 125 किमी दूर है।
- मुन्नार से निकटतम रेलवे स्टेशन कोच्चि और एर्नाकुलम में स्थित है।
- केरल और तमिलनाडु के विभिन्न शहरों से यहां के लिए बस चलती है।
3. शिलॉन्ग (shillong, Meghalaya) : यदि आप गर्मी के माह ठंडी जगह पर घूमना चाहते हैं तो मेघालय जरूर जाएं। यहां प्रमुख रूप से शिलॉन्ग को जरूर देखें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहीं पास में चेरापूंजी भी है। यहां गर्मियों में पारा अधिकतम 24 डिग्री रहता है।
कैसे पहुंचें:
- शिलांग का हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है।
- सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन असम का गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है, जो 100 किमी की दूरी पर स्थित है।
- शिलांग का सबसे निकटतम बड़ा शहर कोलकाता है, जो 1100 किमी दूर है।
4. कुर्ग (coorg Karnataka) : अगर आप वेकेशन में दक्षिण भारत की सैर करना चाहते हैं तो कुर्ग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध कुर्ग, कर्नाटक राज्य में स्थित है। अप्रैल के महीने में कुर्ग का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आप कुर्ग में एबी फॉल्स, मंडल पट्टी व्यू पॉइंट, नामद्रोलिंग मठ, इरुप्पू फॉल्स जैसे स्थानों पर घूमने जा सकते हैं।
कैसे पहुंचे:
- यहां पहुंचने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा 160 किलोमीटर दूर मैंगलोर।
- सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन मैसूर है, जो कूर्ग से 95 किमी दूर है।
- कूर्ग बेंगलुरु से 237 किमी दूर है। यहा मैसूर या बेंगलुरु पहुंचकर सड़क मार्ग से जा सकते हैं।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें