khatu shyam baba

मसूरी हिल स्टेशन, ऊंची-नीची पहाड़ियों और मनोरम घाटियों का अद्भुत नजारा

अनिरुद्ध जोशी
हिल स्टेशन को मनोरम पहाड़ी इलाका कहते हैं। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और अद्भुत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी ओर आरावली की पहाड़ियां। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं, पहाड़ों की श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। आओ जानते हैं भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक मसूरी हिल स्टेशन के बारे में रोचक जानकारी।

 
मसूरी हिल स्टेशन : ( Mussoorie Hill Station ) :
 
1. मसूरी हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य का पर्वतीय नगर है। यह देहरादून से 35 किलोमीटर और दिल्ली-एनसीआर से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है। मसूरी के एक ओर से गंगा नजर आती है तो दूसरी ओर से यमुना नदी। 
 
2. यहां पर दुर्लभ वनस्पतियां और जीव जंतु पाए जाते हैं। यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ और हरी भरी छटा देखते ही बनती है। पतली घुमावदार सड़कें, हरे-भरे पेड़, दूर तक नजर आती ऊंची-नीची पहाड़ियां, एक ओर दूर नजर आते बर्फ से ढंके सफेद पहाड़, दूसरी ओर पहाड़ों की गोद में बने छोटे-छोटे घर यानी देहरादून शहर। यहां आकर कोई भी रोमांचित हो सकता है। हनीमून मनाने के लिए यह आदर्श स्थान है।
 
3. गर्मी के मौसम में दिन के समय हल्की गर्मी जरूर हो सकती है लेकिन यहां की मदमस्त कर देने वाली सुबह और शाम किसी को भी लुभा सकती है। यहां किसी भी समय बारिश का मौसम बन जाता है। यूं तो पूरे साल यहां का मौसम सुहाना रहता है लेकिन अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर के बीच आने वालों को और भी अच्छा मौसम मिलता है।
 
4. मसूरी शहर 1822 से बसना शुरू हुआ और आज तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां का मॉल रोड घूमने और खरीदारी करने के लिए अच्छी जगह है। मॉल रोड आने वाले सैलानी यहां की गन हिल पहाड़ी देखने के लिए जरूर जाते हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व 1947 में लोगों को रोकने के लिए फायर करने के लिए इस पहाड़ी पर एक गन लगाई गई थी। तभी से इसका नाम गन हिल पड़ गया। लगभग 20 मिनट में पहाड़ी की चोटी पर पहुंचा जा सकता है। रोप-वे द्वारा 400 मीटर की चढ़ाई चढ़ने की व्यवस्था भी है। यहां से हिमालय पर्वत श्रृंखला के बंदेरपंच, श्रीकंठ, पीठवाड़ा व गंगोत्री के बेहतरीन नजारे देखे जा सकते हैं। 
 
5. मसूरी से 15 किलो मीटर की दूरी पर यमुनोत्री रोड पर कैंप्टी फॉल्स स्थित है। ऊंची पहाड़ियों से घिरा एक झरना है। मंसूरी आने वाले सैलानी इस झरने को देखने के लिए जरूर आते हैं। यहां एक छोटी सी कृत्रिम झील का निर्माण कराया गया है। म्यूनिसिपल गार्डन भी देखने लायक है। विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित गार्डन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। कंपनी बाग भी आकर्षण का केंद्र है। 
 
6. नाग देवता का मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मसूरी से छह किलो मीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर में हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां से दून वैली और मसूरी का नजारा देखना बेहद अच्छा लगता है। सुबह-शाम घूमने के लिए निकलने वालों के लिए कैमल बैक रोड पसंदीदा स्थान है। मसूरी आने वाले सैलानी यहां शाम के समय छिपता हुआ सूरज यानी 'सनसैट' देखने के लिए जरूरी आते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बाफ्टा विजेता फिल्म 'बूंग' सिनेमाघरों में देने जा रही दस्तक, रिलीज से पहले मेकर्स ने जारी किया नया पोस्टर

गोविंदा ने नीलम कोठारी को बताया अपनी 'लेडी लक', अफेयर की अफवाहों पर बोले- गोरी लड़कियां अच्छी लगती थीं...

होली के दिन करणवीर बोहरा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता महेंद्र बोहरा का निधन

प्रेम, त्याग और विरह की गाथा, सोनी सब के 'गणेश कार्तिकेय' में दिखेगा अद्भुत क्षण

'ये मेरा आखिरी व्लॉग है', बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल का भावुक वीडियो, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख