Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिमला या मनाली : जानिए 10 बड़े अंतर फिर करें डिसाइड अपना डेस्टिनेशन

हमें फॉलो करें शिमला या मनाली : जानिए 10 बड़े अंतर फिर करें डिसाइड अपना डेस्टिनेशन

अनिरुद्ध जोशी

, गुरुवार, 26 मई 2022 (16:42 IST)
हिमाचल में शिमला और मनाली दो बहुत ही सुंदर स्थान है। दोनों ही प्राकृतिक सुंदर से भरपूर हिल स्टेशन है। शिमला से मनाली लगभग 248 किलोमीटर दूर है। शिमला राजधानी है। आओ जानते हैं दोनों के बारे में 10 खास बातें।
 
 
शिमला :- shimla
 
1. मन को सुकून देने वाली हरियाली से घिरे शिमला को सात पहाड़ियों का शहर भी कहा जाता है। गर्मी में भी यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहता है। 
 
2. बर्फ पर स्कीइंग करने वालों के लिए जनवरी से मार्च के मध्य का समय सबसे अच्छा है। 
 
3. फिशिंग व गोल्फ के साथ ही आप यहां आकर ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। 
 
4. शिमला-किन्नौर क्षेत्र में नरकंडा से बंजर और सराहन से सांगला यहां के मशहूर ट्रैक रूट हैं। दोनों ही रूट लगभग सवा तीन किलोमीटर की दूरी के हैं।
 
5. शिमला में घूमने के लिए दि मॉल, तारादेवी मंदिर, समर हिल और शिमला स्टेट म्यूजियम जैसी जगहें हैं। दि मॉल शिमला की शॉपिंग गली है जहां कई रेस्टोरेंट, क्लब, बैंक, बार, पोस्ट ऑफिस और टूरिस्ट ऑफिस हैं।
 
6. शिमला की दूरी दिल्ली से करीब 345 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से कार द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से शिमला के लिए हवाई यात्रा की भी सुविधा है। रेल मार्ग से जाना चाहें तो नैरोगेज लाइन कालका से शिमला तक जाती है।
 
7. शिमला से केवल दो किलोमीटर दूर जाखू हिल शिमला की सबसे ऊंची चोटी है। यहां से एक ओर आप शिमला शहर की इमारतें निहार सकते हैं तो दूसरी तरफ हिमालय की शुभ्र श्रेणियों की खूबसूरती देख सकते हैं।
 
8. कुफरी : शिमला से लगभग 16 किमी दूर कुफरी की बर्फीली वादियां आपका मन मोह लेगी। सर्दियों में यहां स्कीइंग भी कराई जाती है। यहां ऊंचाई पर जाने में आप सेब के बागानों को देख सकते हैं।
 
8. प्रॉस्पेक्ट हिलः- शिमला से लगभग 5 किलोमीटर दूर है प्रॉस्पेक्ट हिल। इस पर्वत श्रेणी से शिमला, सोलन, तारादेवी, जगोत और समर हिल के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। यहां सूर्यास्त और चंद्रोदय का दृश्य देखना अविस्मरणीय अनुभव है।
 
9. मॉल रोड : प्राकृतिक नजारों से भरपूर शिमला की मॉल रोड में चहलकदमी करना एक खूबसूरत अनुभव है। मॉल रोड के खूबसूरत दृश्यों को अनेक फिल्मों में फिल्माया गया है।
 
10. हनुमान मंदिर : शिमला की जाखू हिल की सबसे ऊँची चोटी पर हनुमानजी का मंदिर बना है जहां बाहर बंदर का दिख जाना काफी शुभ माना जाता है।
 
मनाली :- manali
 
1. शिमला से मनाली लगभग 275 किलोमीटर दूर है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरे मनाली को देखकर रोमांच और रोमांस का अनुभव होता है। मनाली न केवल अपने अद्‍भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, बल्कि कुल्लू घाटी का असली सौंदर्य मनाली में ही देखने को मिलता है। यहां देखने और घूमने के लिहाज से बहुत से मशहूर स्थल हैं। यहां की सुरमई शाम अलसाती भोर का मजा ही कुछ और है।
 
2. एडवेंचरस के शौकिन लोगों के लिए यह बेहतरीन स्पॉट है। यहां आने वाले पर्यटक कस्बे में स्थित गांव में ठहरते हैं और यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और राफ्टिंग का मजा लेते हैं।
 
3. मनाली से करीब 53 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध रोहतांग पास में पर्यटकों को ग्लेशियर, चोटियां और घाटियों के एडवेंचरस और सांसें रोक देने वाले दृश्य दिखाई देते हैं। 
 
4. मनाली में व्यास नदी, जोगिनी झरना, हडिंबा देवी मंदिर, मनीकरण गुरुद्वारा, सोलांग घाटी, व्यास कुंड, रोहतांग पास और हिमवैली मनाली देखने लायक जगहें हैं।
 
5. मनाली से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोठी। यहां से पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां बीस नदी का तेजी से बहता ठंडा पानी अदभुत नजारा पेश करता है।
 
6. कोठी से दो किमी की दूरी पर बीस नदी पर राहला फॉल्स स्थित है। यहां 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता झरने का पानी सैलानियों को खूब लुभाता है। मनाली सैंचुरी में पर्यटक कैपिंग के लिए पहुंचते हैं।
 
7. मनाली से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोलन वैली सैलानियों को खासी आकर्षित करती है। यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और माउंटेनियरिंग के कैंप आयोजित किए जाते हैं।
 
8. मनाली के बाहरी भाग में हवा का एक अनोखा प्राकृतिक स्थान है- 'झरोखा'। यह स्थान तीनों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। उन पहाड़ियों के बीच से लगातार ठंडी हवाएं बहती रहती है। यहां एक शिव मंदिर भी है, जो पूर्णतयाः 'लकड़ी' से बना है। यह प्राचीन कला कौशल का श्रेष्ठ प्रमाण है।
 
9. इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है। चंडीगढ़ या दिल्ली तक ट्रैन से पहुंचकर मनाली के लिए बस उपलब्ध है। चंडीगढ़ से मनाली की दूरी 309 किलोमीटर है। दिल्ली से मनाली की दूरी 535 के करीब है। मनाली के नजदीक भंतूर एयरपोर्ट है।
 
10. मानली में कुछ छोटे-छोटे गार्डन भी है, जहां पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाते है। बोट क्लब के निचले हिस्से से चट्टानों के बीच से व्यास नदी बहती नजर आती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में लगा बॉलीवुड सेलेब्स का मेला, देखिए तस्वीरें