वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए देश के 5 परफेक्ट टूरिज्म स्पॉट

वैलेंटाइन डे पर घूमने जाएं 5 टूरिज्म स्पॉट पर

WD Feature Desk
Valentine Day: वैलेंटाइन डे कई लोगों के लिए स्पेशल डे होता है। यदि नई नई शादी हुई है तो यह और भी ज्यादा स्पेशल हो जाता है। वैलेंटाइन डे पर आप अपने प्रेम या जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आप देश 5 में से किसी एक जगह पर घूमने जा सकते हैं। यहां जाकर आप अच्छा महसूस करेंगे।
 
1. लक्षद्वीप : यहां के मुख्य समुद्री तट हैं कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट। कदमत द्वीप और मिनीकॉय तट पर आप एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर घूमने के लिए यह सबसे बेस्ट स्पॉट है। आप चाहें तो गोवा भी जा सकते हैं या केरल कोवलम बीच पर भी जा सकते हैं। 
 
2. मौसिनराम : भारतीय राज्य मेघालय का यह स्थान भी चेरापूंजी की तरह सुंदर है। यहां वर्षा का मजा लिया जा सकता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। शिवलिंग के आकार का बना गांव चेरापूंजी के पास ही है। 
 
3. चंबा : उत्तराखंड के मसूरी से मात्र 13 घंटे की दूरी पर बसा है चंबा। यह टिहरी, मसूरी, उत्तरकाशी जाने वाले रास्तों के बीच में पड़ता है। पंजाब के अमृतसार शहर से ट्रेन द्वारा आप यहां जा सकते हैं। चंबा की सीढ़ीनुमा सड़कें और ऊंचे-ऊंचे वृक्षों से लदी घुमावदार घाटियां, झुरमुटों में छुपे छोटे-छोटे घर आपके मन को मोह लेंगे।
4. उदयपुर: उदयपुर की संस्कृति और लोकपरंपरा के कारण ही दूर दूर से पर्यटक लोग खिंचे चले आते हैं। यहां का खानपान और पहनावा बहुत ही सुंदर है। यहां आप झीलों का मजा ले सकते हैं। यहां की हवेलियों और महलों की भव्यता को देखकर दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शानदार बाग-बगीचे, झीलें, संगमरमर के महल, हवेलियां आदि इस शहर की शान में चार चांद लगाते हैं।
 
5. मांडू : यदि आप ऐतिहासिक स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में इंदौर के पास धार के आगे मांडव जाएं। यहां पर राजा महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि जगहों पर फोटो शूट कर सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख