झरने के पास जाते समय इन बातों का ध्यान रखें

Webdunia
- अथर्व पंवार

बारिश का मौसम आ गया है। इससे कई प्राकृतिक स्थलों पर पर्यटक पहुंचाने लगे हैं। कई बारिश के झरने बहने लगे हैं। ऐसे में अगर हम यहां जाते हैं तो हमें कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं बारिश में झरनों के पास जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -
 
1 झरनों के पास की सुंदरता से मोहित होकर हम उससे सटे पत्थरों पर पिकनिक करने बैठ जाते हैं, ऐसा ना करें। बारिश के समय झरनों का जलस्तर एक दम से बढ़ जाता है जिससे कई बार सँभालने का मौका नहीं मिलता और दुर्घटना हो जाती है। एक विशेष दूरी बनाए रखें।
 
2 झरनों के आसपास पत्थरों पर फिसलन होती है। ऐसे में उन स्थानों पर जाते समय सावधानी बरते , आप ऐसे जूते पहनें जिसमें अच्छी ग्रिप हो। यहां हिल या चप्पल पहनकर ना जाएं।
 
3 झरने के बीच में जाकर या उसके मुहाने पर जाकर सेल्फी ना लें। ऐसी सेल्फियां न जाने कितनी ही जानें ले चुकी है। यह एक खतरनाक स्टंट जैसा ही होता है। हमारी जिंदगी एक फोटो से कई गुना ज्यादा बहुमूल्य है, इस बात का ध्यान रखें।
 
4 झरनों के पास चेतावनी के बोर्ड लगे रहते हैं जिनमें कितनी दूरी रखनी चाहिए, कौनसी जगह खतरनाक है, कहां तक जा सकते हैं, झरना कितना गहरा है, जलस्तर बढ़ने पर क्या करें; इन सभी प्रश्नों के उत्तर सचेत करने के लिए लिखे जाते हैं, उन सभी का पालन करें। कुछ भी करने से पहले अगर संभव हो तो गार्ड से अवश्य परामर्श लें।
 
5 झरनों पर मौसम देख कर ही जाएं। बारिश में पहाड़ी झरनों में पानी के साथ पत्थर भी आते हैं और ऐसी जगहों पर पानी का जलस्तर एक दम से बढ़ जाता है। ऐसे में इन स्थानों पर पूरी स्थिति से अवगत होकर ही जाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

विनोद खन्ना और फिरोज खान... दो दोस्त... एक ही तारीख को हुए दुनिया से बिदा

फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने पर राज अर्जुन बोले- जल्दबाजी में कभी भी कैरेक्टर को जज नहीं करना चाहिए

प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में मिला था रिजेक्शन, बोलीं- हैंडल करना आसान नहीं होता...

वरुण धवन के साथ एक्शन कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ!

परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर की बात, बोलीं- खुद को साबित करना ही पड़ता है...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख