Hanuman Chalisa

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का सूपड़ा साफ

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (23:46 IST)
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की सात सीटों पर इस बार के नतीजे चौंकाने वाले रहे, क्योंकि कांग्रेस ने बीस साल बाद यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ करने हुए सभी सीटों पर कब्जा कर लिया।
 
 
छिंडवाड़ा में 1998 के बाद इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष मतदान हुआ है। नतीजे से एक अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार जनता ने प्रत्याशी नहीं बल्कि कमलनाथ को जिताने के लिए वोट किया है। ऐसे लगता है कि मतदाताओं ने श्री कमलनाथ को भरपूर समर्थन देने की ठान ली थी। 
 
इसी मानसिकता में यहां मतदाताओं ने वोट किया और नतीजा रहा कि कुल 84.19 फीसदी मतदाताओं में 46.29 फीसदी मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। वहीं भाजपा को 36.46 फीसदी तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) को मात्र 8.49 फीसदी वोट मिले।
 
पिछले नौ बार से कमलनाथ यहां से सांसद निर्वाचित होते आ रहे है और इस बार विधानसभा चुनावों के पहले, जब वे अप्रैल माह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए थे, तभी से जिले की जनता को अहसास हो गया था कि इस बार विधानसभा चुनावों में कमलनाथ भाजपा के लिए एक चुनौती खड़ी कर सकते हैं।
 
कमलनाथ मूलतः संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करके नए और असरकारक फार्मूले से अपनी बात जनता तक पहुँचाने और उनसे जीवंत संपर्क करने वाले नेता माने जाते है। यहीं कारण है कि छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ की या उनके द्वारा कहलाए गए संदेश बड़ी जल्दी आत्मसात कर लिए जाते हैं। यही वजह है कि छिंदवाड़ा में भाजपा के प्रचार के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में 28 मिनट कमलनाथ के बारे में बोले थे।
 
विधानसभा चुनाव के दौरान श्री मोदी ही नहीं बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेद्र फडनवीस तथा केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कमलनाथ को केंद्रित कर जो भाषण दिए, उससे कमलनाथ प्रदेश में पहुंचे बिना ही जन मानस के बीच चर्चा में आ गए। 
 
इसे इस बात से समझा जा सकता है कि विधानसभा चुनावों के दौरान जिले के आमजन या व्यापारियों के पास प्रदेश के अन्य स्थानों से कमलनाथ के बारे में सबसे ज्यादा पूछताछ की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख