Publish Date: Wed, 26 Sep 2018 (09:00 IST)
Updated Date: Wed, 26 Sep 2018 (10:09 IST)
भोपाल। मंगलवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में हुए भाजपा के 'कार्यकर्ता महाकुंभ' में रिकॉर्ड संख्या में लोगों के शामिल होने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्डस यूके ने इसे विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ मानते हुए आयोजन को 'World Largest Cadre Based Convention of any Political Party' के विश्व रिकॉर्ड से नवाजा है।
संस्था की ओर से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्राप्त किया।
कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके की 15 टीमों ने अलग-अलग मापदंडों पर सर्वेक्षण किया और उसके बाद पार्टी को यह प्रमाण पत्र दिया।
भाजपा के मुताबिक, संस्था ने जिन व्यवस्थाओं को मापदंडों पर परखा उनमें इतनी संख्या में महाकुंभ में उपस्थित पार्टी कार्यकताओं को सुचारू रूप से भोजन व्यवस्था, 45 एलईडी स्क्रीन, वाहन व्यवस्था, 5 हेलिपेड, 1 लाख स्केवेयर फुट एरिया में प्रदर्शनी, 26 हेक्टेयर में वाहन व्यवस्था, 1580 शौचालय थे।