कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया में छिड़ी 'जंग'

Webdunia
सोमवार, 16 जुलाई 2018 (15:20 IST)
भोपाल। प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। फेसबुक, ट्‍विटर, व्हाट्‍सएप पर पेज बनाए गए हैं। इसमें कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है।


सोशल मीडिया के पेजों में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया गया है। फेसबुक पर एमपी युवा कांग्रेस विचार मंच पेज ने कमलनाथ को अगला मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करते हुए नारा दिया है- राहुल भैया का संदेश, कमलनाथ संभालो प्रदेश'।

फेसबुक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बने पेज में उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताया गया है। उनके पेज पर लिखा है- अगले मुख्यमंत्री जो मध्यप्रदेश में विकास का तूफान लाएंगे। श्रीमंत सिंधिया फेन क्लब में लिखा है- देश में चलेगी विकास की आंधी, प्रदेश में सिंधिया, केंद्र में राहुल गांधी।

हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस बात से इंकार किया है कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का पोस्टर वॉर चल रहा है। उनका कहना है कि कमलनाथ और सिंधिया अपनी-अपनी जगह हैं। वे इस पोस्टर वॉर के पीछे भाजपा का हाथ बता रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

3 माह तक बंद रहेगा मालवा मिल से पाटनीपुरा का रास्ता, इन मार्गों का कर सकते हैं उपयोग

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

अगला लेख