Publish Date: Sun, 04 Nov 2018 (19:46 IST)
Updated Date: Sun, 04 Nov 2018 (19:54 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने शनिवार को 155 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कांग्रेस 171 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में सिंधिया खेमे के कई नेताओं को टिकट मिला है। पांच वर्तमान विधायकों पर कांग्रेस ने फिर भरोसा जताया है। दतिया से मंत्री नरोत्तम के सामने राजेंद्र भारती, भोपाल में नरेला में विश्वास सांरग के सामने महेंद्र सिंह चौहान चु्नाव लड़ेंगे।