Hanuman Chalisa

कमलनाथ ने पेश किया नई सरकार बनाने का दावा, नेताओं के साथ की राज्यपाल से मुलाकात

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (13:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को यहां राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और इससे संबंधित पत्र भी उन्हें सौंपा।
 
कमलनाथ ने पत्र सौंपने के बाद राजभवन के बाहर मीडिया को बताया कि कांग्रेस के साथ कुल 121 विधायक हैं। इस संबंध में जानकारी राज्यपाल को सौंप दी गई है।
 
इसके पहले कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य वरिष्ठ नेता भी राजभवन पहुंचे। राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं की भीड़ जुटी हुई है, जो अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे हैं।
 
उम्मीद है कि राज्यपाल नयी सरकार के गठन के लिए शीघ्र ही कांग्रेस को आमंत्रित करेंगी। वहीं देर शाम तक नई सरकार के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी अंतिम निर्णय होने की संभावना है। इसके बाद नई सरकार के शपथ के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह, सांसद ज्योतिरादत्त सिंधिया, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पूर्व सासंद श्री अरूण यादव उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख