शिवराज की सभा से पहले सतना में बवाल, सवर्ण समर्थकों पर लाठीचार्ज

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (18:32 IST)
मध्यप्रदेश के सतना में उस समय बवाल मच गया जब पुलिस ने सपाक्स और सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। मुख्‍यमंत्री यहां पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। 
 
एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर भारी संख्या में जमा हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे लहराए और काले गुब्बारे हवा में छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने रीवा रोड को जाम करते हुए रोड पर लगे हुए पोस्टर भी फाड़ दिए। 
दरअसल, सपाक्स और सवर्ण समाज समर्थित कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में भाग लेने जा रहे मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का रास्ता रोक दिया था। इसी बीच, सीएम के सभास्थल की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों से पुलिस की जमकर भिड़ंत हुई।
 
पुलिस ने लाठीचार्ज कर वहां से लोगों को खदेड़ दिया। बाद सतना में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई। भाजपा नेताओं ने इस तरह की घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख