Hanuman Chalisa

नेशनल डायनासोर पार्क

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
धार जिले बाग के निकट ग्राम पाड़ल्या में दो और अंडास्थलियां ढूंढ निकाली और इस तरह अब धार जिले में कुल चार डायनासोर नेस्टिंग साईट हो गई हैं। डायनासोर के अंडों के अलावा सितारा मछली, जीव जंतुओं के जीवाश्म, शंख, पेड़ों के जीवाश्म आदि बहुत से जीवाश्म संपदा को एकत्रित करने के उपरांत संरक्षित करने हेतु इस क्षेत्र को ईको सेंसेटिव क्षेत्र के साथ नेशनल डायनासोर पार्क बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो की प्रशंसनीय कार्य है।
फॉसिल साईट की खोज करने वाले जीवाश्म खोजी, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं उनकी टीम को बधाई, जिन्होंने वर्षो की मेहनत बाद जिले में खोज का श्रेय प्राप्त किया। म.प्र में पाए जाने वाले जीवाश्म की जानकारियों को शिक्षा के पाठ्यक्रमों में जोड़ा जाना चाहिए।

इनकी सुरक्षा बेहतर तरीके से होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की भौगोलिक एवं फॉसिल की जानकारियों से ज्ञानार्जन में वृद्धि हो सके। उल्लेखनीय है की बाग का नाम पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाग प्रिंट, बाग गुफाओं, आदिवासी लोक संस्कृति भगोरिया पर्व नृत्य में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीवाश्म पर शोध करने वालों के लिए नेशनल डायनासोर पार्क एक अनुपम सौगात होगी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख