संगीत : गीत से मन का संगम

प्रीति सोनी
संगीत...
गीत से मन का संगम। 
जिसमें अंतर मन का साज़, आवाज की तरंगों से तरंगित हो
सुरों के घुंघरूओं से होता है झंकृत, चंहु ओर बिखरते हैं, मधुरता के सुर...  
तब हृदय का रिदम देता है तन से लेकर आत्मा को लय, 
और संपूर्ण जीवन को करता है संगीतमय।
 
संगीत एक ऐसी कला है, जिसमें संयमित सुर न केवल आवाज़ को तराशते हैं, बल्कि जीवन को संयमित भी करते हैं। इसे सुनकर आत्मिक शांति‍ का अनुभव करना जितना सरल है, उतना ही कठिन इसे जीवन में उतारना है। लेकिन संगीत का सान्निध्य मात्र ही शरीर से लेकर, मन और आत्मा को तृप्त कर एक तरह की संपूर्णता का एहसास कराता है। इसीलिए जब जीवन में संगीत मिल जाता है, तो किसी और वस्तु को पाने की कामना नहीं रह जाती। 
 
क्योंकि संगीत वह सुर साधना है, जिससे मन की आवाज देकर ईश्वर को साधा जाता है। संगीत ही वह माध्यम है जिसमें अंतरात्मा की आवाज सुनाई देती है। इसे सुनकर जहां कई शारीरिक विकार दूर होते हैं, वहीं इसे साधकर मन और आत्मा के विकारों से मनुष्य मुक्ति पा लेता है, और रह जाता है केवल स्वच्छ, सरल, निर्विकार हृदय...जिसे संगीतमय कर ईश्वर की आराधना की जाती है।
 
कहा जाता है कि खुद को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम संगीत वह विधा है, जिसमें तन, मन और आत्मा का समावेश होता है। जब इनका उपयोग ईश्वर को साधने के लिए किया जाता है, तो तमाम भौतिक दुख संताप इसमें नष्ट हो जाते हैं। इन तरंगों के माध्यम से आसपास का वातावरण भी पवित्र हो जाता है। शायद इसलिए चिकित्सा जगत ने भी यह माना है, कि बहुत सी मानसिक व शारीरिक बीमारियों का इलाज भी संगीत से ही संभव है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर पढ़ें जनसंख्या के प्रति जागरूकता के लिए 25 प्रेरक नारे, कोट्स और अनमोल वचन

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

अगला लेख