'वेबदुनिया' की नई पहल 'किड्स दुनिया', जानिए क्या है इसमें खास?

नम्रता जायसवाल
7 मई से 'वेबदुनिया' ने एक और पहल की है। 'वेबदुनिया' बच्चों के लिए लेकर आया है एक नया यू ट्यूब चैनल जिसका नाम है 'किड्स दुनिया'। यह चैनल पूरी तरह से बच्चों को समर्पित है। 'किड्स दुनिया' बढ़ते बच्चों का सच्चा साथी है। जब अभिभावक अपने बच्चों को 'किड्स दुनिया' से जोड़ेंगे तो पाएंगे कि यहां बच्चों को मिलेगा मनोरंजन के साथ ज्ञान का खजाना...


 
 
चाहे बच्चों की गर्मी की छुट्टियां हों या छुट्टी वाला दिन हो या दिनभर में कोई भी खाली समय, 'किड्स दुनिया' खाली समय में न केवल बच्चों का मनोरंजन करके उन्हें व्यस्त रखेगा बल्कि कहानियों और कविताओं के माध्यम से उन्हें ऐसी सीख दे जाएगा, जो उनके संस्कारों को बेहतर बनाने के साथ ही उन्हें अच्छा इंसान बनने और जीवन में सफलता कैसे पाना है, यह जानने में मदद करेगा।
 
 
हंसते-खेलते चटपटे मजेदार ग्राफिक्स और कैरेक्टर में लिपटीं कहानियां बच्चों को ऐसी ज्ञानवर्धक सीख देंगी, जो अभिभावक व शिक्षक के रूप में आप बच्चों को सिखाना चाहते हैं। 'वेबदुनिया' इसी काम में आपका सहयोग देने के लिए लेकर आया है 'किड्स दुनिया', जो पूरी तरह से होगी बच्चों के मनोरंजन की दुनिया, जहां मिलेगा ज्ञान का बेशकीमती खजाना। वो भी ऐसे अंदाज में, जो बच्चों को आसानी से समझ आएगा और उनके मन को भाएगा।
 

तो आप भी जुड़ें 'वेबदुनिया' की नई पहल 'किड्स दुनिया' के साथ और हर दिन देखें नए-नए मनोरंजक किस्से-कहानियां।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

फ्रेंडशिप डे पर रूठे यारों को इस शायराना अंदाज में मनाएं, सिर्फ दो मिनट में रिश्तों में फिर से आएगी मिठास

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

रूस में भूकंप से हड़कंप, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

अगला लेख